ड्राइवर ने आखिरी मिनट पर ट्रेन रोककर बचाई हाथी की जान,वीडियो हुआ वायरल

Summary :

जानवर वफादार तो होते हैं लेकिन वो बेजुबान भी होते हैं। ऐसे में हम उनके लिए कितना कुछ ही क्यों न कर लें वो भी काम होगा।

जानवर वफादार तो होते हैं लेकिन वो बेजुबान भी होते हैं। ऐसे में हम उनके लिए कितना कुछ ही क्यों न कर लें वो भी काम होगा। यह वीडियो पिछले दिनों सामने आया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। मामला पश्चिम बंगाल का है। इसमें रेल के सामने एक हाथी आ जाता है। उसकी टक्कर होती है और हाथी की मौत हो जाती है। पहले तो हाथी जख्मी होता है। खुद से उठने की कोशिश भी करता है  मगर वो इसमें सफल नहीं हो पाता। जिस किसी ने भी यह वीडियो देखा वो भावुक हो गया है। साथ ही गुस्सा भी आया। अब हाल ही में एक वीडियो दोबारा से सामने आया है। इसमें तो शख्स की इंसानियत दिखती है। हाथी रेल पटरी पर चल रहा है। ट्रेन ड्राइवर ने दूर से ही हाथी को देखकर ट्रेन रोक दी है। इसके साथ ही उसने हाथी को वहां से जानें का रास्ता दिया है। अब इस वीडियो की लोग खूब तारीफें कर रहे हैं। 
पहले देखिए वीडियो…

इस वीडियो को नॉर्दन फ्रंटियर के अलीपुरद्वार डिवीजन के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि 55726 के डीएन श्री उत्तम बरुआ और डी.डी. कुमार ने अचानक से जब ऐसा नजारा देखा कि एक हाथी रेल पटरी पर चल रहा है। ऐसे में उन्होंने तुरंत रेल की इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। 

इस नेक काम के लिए सोशल मीडिया यूजर्स इनकी तारीफ कर रहें हैं और अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यहां तक तो लोगों ने यह भी बोला कि स्टाफ को रिवॉर्ड दिया जाना चाहिए। 

Desk Team