दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने अब कोरोना के रोगियों के लिए शुरू की 12 मुफ्त एंबुलेंस सेवा, देखें तस्वीरें

Summary :

देशभर में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए अब मुफ्त एंबुलेंस सेवा की शुरुआत दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने किया है।

देशभर में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते  केस को देखते हुए अब मुफ्त एंबुलेंस सेवा की शुरुआत दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने किया है। दिल्ली में कोरोना के मरीजों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए 12 एंबुलेंस  दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने गुरु हरिकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व पर तैयार की हैं। 
बता दें कि एडवांस मेडिकल सुविधाओं से यह एंबुलेंस लैस है। दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर ये सभी एंबुलेंस खड़ी रहेंगी और मरीज़ों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करेगी। 

इस मामले में दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि,हम जल्द ही और भी एंबुलेंस का इंतजाम करेंगे। अभी उपलब्ध 12 एम्बुलेंस में सभी सुविधाओं मौजूद हैं और यह सुविधा तब तक उपलब्ध रहेगी जब तक हम COVID-19 के खिलाफ लड़ाई नहीं जीत लेते। जिन लोगों को एंबुलेंस की ज़रुरत है वो अपने नज़दीकी गुरूद्वारे से संपर्क कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर सारी जानकारी उपलब्ध है। एंबुलेंस के ड्राइवर और वार्ड बॉय PPE Kit पहन कर रहेंगे और एंबुलेंस 24×7 उपलब्ध होगी और यह सेवा सबको मुफ़्त में मिलेगी। 

Desk Team