यदि आप भी बढ़ते मोटापे से परेशान हो चुके हैं और इससे निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए रोजाना संतरे का सेवन करना फायदेमंद साबित होगा। जी हां बता दें कि सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है संतरे खाना साथ ही ये आपका वजन भी कम करता है। संतरे में विटामिन सी से लेकर कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए आप अपने डाइट प्लान में संतरे जरूर शामिल करें।

संतरे में लो कैलोरी होती है,जबकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक बड़े संतरे में करीब 0.9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है और 16.2 ग्राम कर्ब होता है। वहीं संतरे में फाइबर की बात करी जाए तो एक संतरे में करीब 3.4 ग्राम फाइबर पाया जाता है।

एक संतरे में करीब 238 मिलीग्राम पोटेशियम होता है और 61 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। किसी भी फल में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है और फल वजन कम करने और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। वैसे संतरे में करीब 87 फीसदी पानी पाया जाता है। इस फल में प्राकृतिक तौर पर शुगर होती है। संतरा न केवल आपके वजन को कंट्रोल करता है बल्कि यह आपको डिहाइड्रेड भी रखता है।

वैसे सर्दियों में ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जो कम पानी पीते हैं ऐसे में संतरे आपको पूरी तरह से डिहाइड्रेड रखते हैं। संतरे में पाया जाने वाला विटामिन सी आपको स्किन संबंधी परेशानियों से भी दूर रखता है। संतरे खान से हमारी बॉडी की कोशिकाएं डैमेज हो जाती है जो बाद में खुद से ठीक हो जाती है।

साल 2014 में एक शोध हुआ जिसमें बताया गया है कि संतरे खाने से मोटापा भी कम होता है। संतरा खाने से बॉडी का फैट तेजी से बर्न होने लगता है और जैसे ही फैट बर्न होता है वजन खुद बे खुद कम हो जाता है।


Download Android App
Download iOS App



