आप गर्मी को रो रहे हो, छत्तीसगढ़ के इस गांव में जहाँ है सिर्फ 100 घर,लेकिन नहीं पहुंची बिजली

Summary :

आजादी को 70 साल से ज्यादा वक्त हो गया है। लेकिन विकास का चक्का आज भी सिर्फ यूं ही का यूं घूमे जा रहा है। कहीं सड़कें बनी कहीं गांव शहर बन गए।

आजादी को 70 साल से ज्यादा वक्त हो गया है। लेकिन विकास का चक्का आज भी सिर्फ यूं ही का यूं घूमे जा रहा है। कहीं सड़कें बनी कहीं गांव शहर बन गए। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने का नामों निशान तक नहीं है। ऐसे में एक बार को सोचो कि गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर-एसी सब ऑन कर दो। लेकिन ऐसे में अगर आपको ये पता चले की एक ऐसा गांव जहां आज की डेट में भी बिजली ना आती हो। जी हां ये गांव छत्तीसगढ़ में है। इस गांव का नाम है त्रिशूली और यहां आज भी बिजली नहीं पहुंची है। 

इस गांव में है 100 घर

इस गांव के आसपास करीब 100 घर हैं। गांव वाले लोगों ने कलेक्टर को भी पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने गांव में बिजली की आपूर्ति के लिए अनुरोध किया है। सामचार एजेंसी एएनआई के अनुसार लोगों का कहना है कि आज हमारे गांव में बिजली नहीं पहुंची है। यहां करीब 100 घर हैं। बिजली न होने की वजह से हमारे बच्चे सूरज ढलने के बाद पढ़ाई नहीं कर सकते हैं।

 
यहाँ पढ़े ट्विटर पोस्ट :https://twitter.com/ANI/status/1139017677752754176

इस गांव में जल्दी बिजली आने के आसार

गांव में बिजली की समस्या को लेकर बलरामपुर के जिला कलेक्टर संजीव कुमार झा से बात की गई। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर सर्वे किया गया है कि मुख्यमंत्री माजरा टोला विद्युतीकरण योजना के तहत त्रिशुली गांव में जल्दी ही बिजली दी जाएगी। अब इंतजार इस बात का रहेगा कि यह लोगों से किया हुआ अपना वादा कब तक पूरा करते हैं। 
यहाँ पढ़े ट्विटर पोस्ट :https://twitter.com/ANI/status/1139020896436404225

Desk Team