पैर में चोट लगने पर शख्स ने बॉस से मांगी छुट्टी, जवाब सुन रह गया दंग, कहा-मेरे साथ हुआ दुर्व्यवहार

Summary :

सोशल मीडिया का कोई भी प्लेटफॉर्म खोल लिया जाए, उसमें हंसी मजाक, मोटिवेशनल बातें, मेकअप टिप्स, पर्सनल लाइफ एक्सपीरियंस, भविष्य के लिए सलाह, खुद की जिंदगी में आई परेशानी, सभी चीजें देखने को मिल जाती है। मानों लोगों ने एक इंटरनेट की दुनिया को अपना लिस्नर समझ लिया है कि जो बातें वह लिखेंगे कोई उससे रिलेट करेंगे या फिर कुछ सलाह देंगे। अब ऐसा ही हुए एक शख्स के साथ भी जिसने अपने बॉस से छुट्टी मांगी लेकिन इसपर उसके बॉस ने कुछ ऐसा कह दिया कि शख्स ने अपने साथ हुए एक किस्से को सोशल मीडिया पर पोस्ट…

Boss Prioritizes Work Over Wellbeing

सोशल मीडिया का कोई भी प्लेटफॉर्म खोल लिया जाए, उसमें हंसी मजाक, मोटिवेशनल बातें, मेकअप टिप्स, पर्सनल लाइफ एक्सपीरियंस, भविष्य के लिए सलाह, खुद की जिंदगी में आई परेशानी, सभी चीजें देखने को मिल जाती है। मानों लोगों ने एक इंटरनेट की दुनिया को अपना लिस्नर समझ लिया है कि जो बातें वह लिखेंगे कोई उससे रिलेट करेंगे या फिर कुछ सलाह देंगे।

Boss Prioritizes Work Over Wellbeing
Source- Reddit

अब ऐसा ही हुए एक शख्स के साथ भी जिसने अपने बॉस से छुट्टी मांगी लेकिन इसपर उसके बॉस ने कुछ ऐसा कह दिया कि शख्स ने अपने साथ हुए एक किस्से को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और इसने लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा।

छुट्टी मांगने पर बॉस ने किया दुर्व्यवहार

सोशल मीडियाप प्लेटफॉर्म रेडिट पर यूजर ने बताया कि उसने लिगामेंट फटने के कारण कुछ समय की छुट्टी अपने बॉस से मांगी है। उसने ये भी बताया कि डॉक्टर ने उसे आराम करने की सलाह दी है और वह मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा कर देगा। हालांकि, उसके बॉस ने यह कहकर उत्तर दिया कि उसके लिए “सामान्य काम” करना मुश्किल हो रहा है।

Boss Prioritizes Work Over Wellbeing
Source-Google Images

शख्स ने लिखा, मैं फुल टाइम स्टाफ हूं, हमने तीन दिन काम करने के लिए एक और आदमी को काम पर रखा और उसने तुरंत एक को काम से हटा दिया, वह व्यक्ति सिर्फ प्रोजेक्ट करता है, कोई आम रखरखाव नहीं करता है, इसलिए हमने एक और कैजुअल को भी काम पर रखा है, यह दो हफ्ते पहले की बात थी लेकिन वो भी बीमार पड़ गया तो मैं उसका काम भी करने लगा था। आज काम करते समय मेरा टखना घूम गया।

Great response boss
byu/thrown-all-the-way inantiwork

ये पोस्ट @thrown-all-the-way ने रेडिट पर शेयर किया है।

रेडिट यूजर ने लिखा, ”मैं लंगड़ाकर चल रहा था, यह मानने के बजाय कि मैं कितना जरूरी हूं, घायल होने पर मेरे साथ एक कीड़े की तरह व्यवहार किया गया”। शख्स ने अपने बॉस के साथ बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।

रेडिट यूजर्स ने दी ये सलाह

कुछ दिन पहले शेयर किये गए इस वीडियो को सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं वहीं यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अगर मैं आपकी जगह होता तो बोल देता कि इसके लिए मुझे आप ज्यादा पैसे दें’। वहीं, अन्य ने लिखा, ‘डॉक्टर ने सलाह दी है तो उसकी राय मानें’। जबकि एक यूजर ने बॉस पर तंज कसते हुए लिखा, ‘अरे नहीं, तुम्हारी चोट लगने की हिम्मत कैसे हुई। क्या कृपया कोई स्टेकहोल्डर के बारे में नहीं सोचेगा?’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid