ओमशील के निर्देशन में बनी ‘प्यारी तरावाली द ट्रू स्टोरी’ फिल्म की पहली झलक आज आउट कर दिया गया है। डॉली तोमर का अलग-सा अवतार देखकर फैंस शोक हो गए हैं। फिल्म की पहली झलक में डॉली तोमर दौड़ती हुई दिख रही हैं। आखिर डोली क्यों भाग रही हैं यो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चल सकेगा। पहली झलक ने फैंस के बीच रोमांच पैदा कर दिया है।

कई वर्ष से महिलाएं सख्त सुलूक की वजह से पिंजरे में कैद पक्षी की तरहअपना जीवन गुजारती आ रही हैं। तेजी से हो रहे बदलाव के कारण अब महिलाओं का विद्रोह उतना मुश्किल नहीं रह गया है, जितना पहले हुआ करता था। आज की महिलाएं सभी रीति-रिवाजों को तोड़कर अपने सपने और सम्मान के साथ जीने के लिए तैयार हैं। ऐसी ही विद्रोह और बागी महिला पर बनी इस फिल्म की कहानी है। यह दिल को छू लेने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। हर महिला के अनकहे दर्द के इर्द-गिर्द घूमती है।

कई टीवी सीरियल और वीडियो में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरनी वीली डॉली तोमर ने इस महिला प्रधान फ़िल्म में प्यारी का रोल बड़े मन से निभाया है। यही वजह है कि यह फ़िल्म दुनिया भर के कई जगह प्रदर्शित जाएगी। जहां इसे अवार्ड्स से नवाजा गया है। इस चुनौतीपूर्ण किरदार को जीने वाली अदाकारा डॉली तोमर का कहना है कि महिला सशक्तिकरण के विषय पर बनी इस फ़िल्म की शूटिंग का भोपाल में अनुभव काफी यादगार रहा। फिल्म ‘प्यारी तरावाली द ट्रू स्टोरी’ सच्ची घटना पर आधारित है। इस फ़िल्म को मध्य प्रदेश में फ़िल्माया गया है, जिसे रजनीश दुबे ने लिखा और निर्देशित किया है।
.jpg)
इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर कल्पना राजपूत, अमित गुप्ता और सह निर्माता रहमान अली, राजाराम पाटीदार और खुर्रम सय्यद हैं। फ़िल्म के प्रमुख कलाकारों में डॉली तोमर, बॉबी वत्स, उदय अतरौलिया, रजनीश दुबे और सत्या अग्निहोत्री हैं। फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



