आखिर मिल ही गया छिपकली का बाप! खुद उखाड़ कर फेंक देता है बॉडी पार्ट्स जानिए क्या हैं इसका राज?

Summary :

सोशल मीडिया पर आये दिन कई अजीबो गरीब वीडियो देखने को मिलते रहते हैं पर आज एक केंकड़े का बेहद रेयर वीडियो हम आपको दिखाएंगे, इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों को पता चला कि केंकड़े अपने चोटिल शरीर के अंग को खुद उखाड़ कर अलग कर देते हैं.

सोचिये कभी आपको चोट लग जाये तो आप क्या करेंगे? लाज़मी हैं कि उसपर दवा लगाएंगे या फिर चोट ज़्यादा गंभीर हैं तो उसे डॉक्टर को दिखाएंगे। उस जगह की मरहम-पट्टी करते हैं. ताकि चोट जल्दी भर जाए. पहले के समय में अगर किसी दुर्घटना में इंसान का कोई बॉडी पार्ट कट जाता था, तो वो दिव्यांग हो जाता था. लेकिन अब मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि इंसान के कटे बॉडी पार्ट्स को वापस जोड़ा भी जाने लगा है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में बताने जा रहे हैं जो खुद अपने चोटिल बॉडी पार्ट को उखाड़ कर फेंक देता है.
आजतक आपने छिपकली को ही अपनी बॉडी से पूंछ अलग करते देखा होगा. जब छिपकली को महसूस होता है तो वो अपनी पूंछ को अलग कर देती है. लेकिन ऐसा करने वाली सिर्फ छिपकली नहीं है. केंकड़े भी कुछ ऐसा ही करते हैं. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक केंकड़ा खुद अपने पंजे को खींचकर बॉडी से अलग कर सकता है. आखिर केंकड़ा ऐसा क्यों करता है?
तो आखिर ये हैं वजह 

केंकड़े के पंजे काफी तेज होते हैं. इसी में अपने शिकार को दबाकर केंकड़ा मार डालता है. लेकिन कई बार शिकार के दौरान उन्हें चोट लग जाती है. ऐसे में पंजे चोटिल हो जाते हैं. इंसानों की तरह या दूसरे जानवरों की तरह केंकड़े इस चोट के ठीक होने का इन्तजार नहीं करते. वो सीधे उस हिस्से को अपने शरीर से अलग कर देते हैं. ऐसा करते एक केंकड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. इसे देखने के बाद कई लोगों को यकीन ही नहीं हुआ.
अब तक सैकडो ने देख लिया वीडियो 
इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए इस वीडियो को देख कई लोग हैरान हैं. कइयों को तो इस बात की जानकारी ही नहीं थी. लेकिन आपको बता दें कि ये वीडियो नया नहीं है. इसे पहले भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. ट्विटर पर इसे करीब पचास लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. कई लोगों ने इसपर हैरानी जताई थी. आपको बता दें कि केंकड़े के बॉडी पार्ट्स वापस उग जाते हैं. इस वजह से उन्हें दुबारा शिकार करने में आसानी होती है. लेकिन तब तक केंकड़ा अपने खराब हो चुके पार्ट्स को ढोता नहीं है. वो उसे उखाड़ कर उससे छुटकारा पा लेता है.

Desk Team