जब बच्चे ने नंगे पैर आगे बढ़कर जड़ा ऐसा शानदार शॉट,लोग बोले-छोटा तेंदुलकर

Summary :

वैसे सोशल मीडिया पर आए दिन कई सारे वीडियो होते रहते हैं। हाल ही में एक क्रिकेट का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है

वैसे सोशल मीडिया पर आए दिन कई सारे वीडियो होते रहते हैं। हाल ही में एक क्रिकेट का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है,जिसको देख आपके चेहरे पर एक बार मुस्कान जरूर आ जाएगी। दरअसल इस वीडियो में एक छोटा बच्चा शानदार शॉट लगाता हुआ दिख रहा है। वीडियो को टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने शानदार कमेंट्री के साथ साझा किया है साथ ही उन्होंने इस वीडियो के जरिए एक बेहद प्यारा मैसेज भी दिया है। 
क्या है वीडियो में?

वीडियो में आप देख सकते है कि बच्चा नंगे पैर बल्लेबाजी करता है। इसके बाद वो आगे बढ़ता है और शानदार शॉट खेलता है। आकाश ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा जूते नहीं है। कोई बात नहीं वीडियो में यह संदेश दिया गया है कि यदि आपको उडऩा है तो पैरों में जूतों की जरूरत नहीं बल्कि आपके  इरादों में पंखों की जरूरत है। 
इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग तो इस बच्चे को सचिन तेंदुलकर बुला रहे हैं। यहां देखे लोगों के रिएक्शन्स…

Desk Team