,मां लक्ष्मी धन की देवी हैं और जिन पर भी इनकी कृपा होती है उसके जीवन में कभी भी धन और वैभव की कमी नहीं होती है। शुक्रवार का दिन शु्क्र ग्रह या शुक्रदेव से भी संबंधित माना जाता है। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है।लक्ष्मी मां की कृपा से ही व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है।ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर व्यक्ति धन प्राप्ति के उपाय कर सकता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है. शुक्रवार के दिन विशेष उपाय कर व्यक्ति सुख-समृद्धि पा सकता है।

माता लक्ष्मी और शुक्रदेव कभी भी गंदगी में वास नहीं करते हैं।इसलिए इनकी कृपा चाहते हैं तो अपना वातावरण शुद्ध रखें और घर में साफ-सफाई पर भी विशेष रूप से ध्यान दें।
शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ गाय की पूजा भी करनी चाहिए। सुख-समृद्धि के लिए व्यक्ति को पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए।

शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान जैसे कि चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री का दान करें।
हर शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। और धन संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है।

शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां अर्पित करने से धन संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
हर शुक्रवार को कमल गट्टे की माला से मां लक्ष्मी जी का जाप करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और धन की प्राप्ति होगी।

अगर आपको आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ रहा है तो 12 कौड़ी जलाकर उसकी राख बना लें और उस राख को हरे कपड़े में बांधकर जल प्रवाह करें।
लोगों को अक्सर रुपए पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आपको शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



