गर्मियों के दिनों में समुद्र किनारे पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। गर्मी से छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग भारत में गोवा निकल जाते हैं लेकिन अगर आप एक ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां आपको दूर-दूर तक सिर्फ पानी ही पानी दिखे। तो आज हम आपको एक ऐसे आइलैंड के बारे में बताने वाले है, जो आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन होगा।

इस देश की 99 फीसदी जगह सिर्फ पानी है और कम पैसे में जो लग्जरी सुविधाएं यहां मिल जाएंगी, जो शायद ही किसी और जगह आपको मिले। यहां के तट पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं और इसी वजह से इसे पर्यटकों का स्वर्ग भी कहा जाता है। इस जगह की सबसे दिलचस्प बात ये है कि बॉलीवुड स्टार्स की पसंदीदा डेस्टिनेशन भी है।अक्सर ही स्टार्स यहां वीकेंड स्पेंड करने निकल पड़ते हैं।

जी हां हम बात कर रहे हैं, भारत के पड़ोस में स्थित मालदीव की। मालदीव 1192 छोटे-छोटे आईलैंड से मिलकर बना हुआ है और 90,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है। ये देश चारों ओर से पानी से घिरा हुआ है और यहां की सबसे खास बात ये है कि यहां एक आईलैंड से दूसरे आईलैंड पर जाने के लिए खूबसूरत फेरी का इस्तेमाल किया जाता है।

टूरिस्ट्स के लिए मालदीव को स्वर्ग जैसा बताया जाता है क्योंकि अन्य मुल्कों के मुकाबले यहां काफी कम पैसे में लग्जरियस लाइफ जीने का मौका मिल जाता है। इतना ही नहीं, यहां आप अंतहीन सफेद रेत वाले समुद्र तटों के साथ डिफरेंट कल्चीर वाले स्वादिस्ट फूड का भी मजा ले सकते हैं। भारतीयों के लिए मालदीव से बेहतर टूरिस्ट प्लेस कोई और नहीं हो सकता है।

पहली बात तो ये भारत के पड़ोस में है और दूसरी बात ये कि यहां पर बजट में विला मिल जाएंगे। जहां आप आराम से ठहर सकते हैं। इसलिए हनीमून के लिए ये दुनिया की बेस्टे डेस्टिनेशन में से एक है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक और खूबसूरत पल बिता सकते हैं। इसी के साथ पानी से घिरे इस देश में कपल्स को प्राइवेसी के साथ खूब एंज्वाूयमेंट भी मिल जाता है।

अगर आपको भी समुद्र के अंदर की दुनिया का नजारा देखना है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है क्योंकि अंडरवाटर फोटोग्राफी के लिए मालदीव वर्ल्ड फेमस है। मालदीव में समुद्र के अंदर व्हेेल और डॉल्ि सेन के नजारे देखने के लिए टूरिस्टक खिंचे चले आते हैं। यहीं वजह है कि बॉलीवुड स्टार्स तक यहां पर 10 से 15 दिनों तक वेकेशन एंज्वॉगय करते हैं।

मालदीव में आप स्कूबा डाइविंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं। लास्ट में आपको बता दें कि मालदीव आने के लिए भारतीयों को वीजा लेने की भी जरूरत नहीं है।यहां पहुंचते ही पर्यटकों को 30 दिन का फ्री वीजा दिया जाता है। अगर आप मालदीव जाने का प्लॉन बना रहे हैं तो आपके बताते चले कि मार्च से नवंबर का समय यहां जाने के लिए बेस्टप है।


Download Android App
Download iOS App



