Galgotias University Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, जिसमें से कुछ वीडियो आपका ध्यान खिंच लेती है। हाल ही में नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ समय पहले गलगोटिया यूनिवर्सिटी चीनी रोबोटिक कुत्ते की वजह से काफी चर्चा में रही।
वहीं अब दोबारा यहां का एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो में दो लड़कियां आपस में इतनी बुरी तरह लड़ती हुई नजर आ रही हैं कि देखने वाले भी हैरान हैं। बताय जा रहा है कि ये दोनों लड़कियां आपस में दोस्त थीं, लेकिन एक छोटी सी बात को लेकर दोनों दोस्तों में खतरनाक लड़ाई हो जाती है। लड़ाई की वजह है एक लड़का। आइए विस्तार से आपको बताते हैं कि क्या है ये पूरा मामला और इसपर लोगों के क्या रिएक्शन हैं।
Galgotias University Viral Video: क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां आपस में काफी अच्छी दोस्त हैं। लेकिन समस्या तब शुरू हुई जब एक लड़की को अपनी ही दोस्त के बॉयफ्रेंड पर क्रश हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों लड़कियां यूनिवर्सिटी कैंपस में सीढ़ियों के पास खड़ी हैं और अचानक एक-दूसरे पर टूट पड़ती हैं। दोनों लड़कियां एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं और जोर-जोर से धक्का-मुक्की कर रही हैं। लेकिन दोनों में से कोई एक भी रुकने को तैयार नहीं है। हैरानी वाली बात ये है कि आस-पास कई छात्र-छात्राएं मौजूद हैं, जो रोकने के बजाय मूकदर्शक होकर देख रहे हैं। कुछ लोग तो इस झगड़े को एन्जॉय करते, हंसते और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।
Kalesh b/w two besties at Galgotias University, Noida after one girl developed a crush on her bestie’s boyfriend.
pic.twitter.com/KBCxNtP1gs— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 28, 2026
Girls Fight Galgotias University: वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में, ‘two besties at Galgotias University, Noida after one girl developed a crush on her bestie’s boyfriend” में लिखा है। इस वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियां सामने आ रही है।
एक यूजर ने लिखा, “दोस्ती इतनी गहरी थी कि बॉयफ्रेंड भी कॉमन इंटरेस्ट बन गया।” दूसरे यूजर ने लिखा, “एक ही क्रश ने एक साथ दो रिलेशनशिप बर्बाद कर दिए।” वहीं कुछ लोगों ने यूनिवर्सिटी को लेकर भी बातें कही और लिखा कि यह यूनिवर्सिटी हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है। इसके अलावा कुछ लोग इस वीडियो देखकर सिर्फ मजे ले रहे हैं।”























