अक्सर लोग कचरा फैलाते देखे जा सकते हैं। स्नैक्स खाया और रैपर फेंक दिया
लेकिन जरा सोचिए, अगर आपको इस प्लास्टिक कचरे के बदले फिर से कुछ खाने को मिल जाए, तो कितना अच्छा होगा न
इस गारबेज कैफे में लोगों को प्लास्टिक कचरे के बदले खाना मिलेगा। इस कैफे में कचरे देकर लोग ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर कर सकते हैं या फिर मिठाई खा सकते हैं
बता दें दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत इस मुहिम की शुरुआत की है
इसके तहत लोगों को गारबेज कैफे में 1 किलो कचरे के बदले खाना मिलेगा
इस मुहिम को लेकर एक स्लोगन भी लिखा गया है। जिसमें लिखा है, ‘Bring waste plastic from house and get free meal’, यानी कचरा लेकर आएं, मुफ्त में खाना खाएं
उन्होंने आगे कहा कि लो लोग दिन में आएंगे, उन्हें लंच या मिठाई दी जाएगी
वहीं रात में कचरा लेकर आने वालों को डिनर या मिठाई मिलेगी
नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर राधा कृष्ण के मुताबिक, जो लोग कचरा देकर जाते हैं, उसे डी-कम्पोज किया जाता है


Download Android App
Download iOS App












