हाल ही में र्जमनी से एक साइकिलिस्ट निकला वो भी किस लिए उसे इंडिया आना था। इस शख्स का नाम फिलिप मार्कग्राफ है। इसका सफर कुछ इस तरह से चल रहा था कि ये बंदा ईरान पहुंचा। लेकिन इसके साथ बेहद खतरनाक हादसा हो गया। कैस्पियन सागर के पास एक लड़कों का एक ग्रुप खड़ा था उसने इस लड़के की बहुत ज्यादा पिटाई भी करी। यहां तक की इससे सारा सामान भी छीन लिया।

टूट गई चेहरे की हड्डी भी
इस हादसे में 28 साल के फिलिप का जबड़ा टूट गया है। इसके साथ ही इसके चेहरे की हड्डी भी टूट गई। उन्हें इलाज के बाद जर्मनी लौटना पड़ा। फिलिप के इस लड़के ने अपनी स्टोरी इंस्टाग्राम के जरिए लोगों के साथ शेयर भी की।

कुछ इस तरह की है वारदात से पहले की फोटो
इस लड़के की इंस्टा पोस्ट को अब तक 77000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। उनकी इस पोस्ट पर कई ईरान के लोगों ने भी कॉमेंट्स की हैं। लोग लिख रहे हैं सॉरी हम तुमसे प्यार करते हैं।

लोगों को जागरूक कर रहे थे कैंसर के प्रति
दरसअल हुआ कुछ यूं कि फिलिप साइकिल पर सैर करके कैंसर के प्रति लोगों को अवेयर कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने ईरान में हादसे के बाद पहला एड लिया। अपने उपचार के बाद उन्हें म्युनिख लाया गया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की वह पहले से अच्छा फील कर रहे हैं।

फिलिप ने बताया कि इस हादसे के बाद उनके मन में किसी तरह की दुर्भावना ईरान को और ईरान के लोगों को लेकर नहीं पैदा हुई। वो ठीक होते ही अपने इस सफर को एक बार फिर से शुरू कर देंगे।
फिलिप अपनी इस साइकिल यात्रा में 24 देशों से गुजरते हुए 20,000 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। बेस्ट ऑफ लक फिलिप टू यू। हम इंडियंस को तुम्हारा इंतजार रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



