दही-भल्ले के नाम पर परोसा जा रहा था चूहा! गाजीपुर के ढाबे का ये Video देख माथा पकड़ लेंगे लोग

Summary :

Ghazipur Dhaba Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने खाने-पीने की जगहों की साफ-सफाई पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आपको बता दें कि गाजीपुर–वाराणसी हाईवे पर स्थित एक पुराने और काफी मशहूर ढाबे में ग्राहकों के परोसे गए खाने में चूहा मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि यात्रियों की सेहत पर गंभीर प्रभाव भी डाल सकती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। Ghazipur Dhaba Viral Video: दही भल्ले में निकला चूहा यह घटना…

Ghazipur Dhaba Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने खाने-पीने की जगहों की साफ-सफाई पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आपको बता दें कि गाजीपुर–वाराणसी हाईवे पर स्थित एक पुराने और काफी मशहूर ढाबे में ग्राहकों के परोसे गए खाने में चूहा मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि यात्रियों की सेहत पर गंभीर प्रभाव भी डाल सकती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Ghazipur Dhaba Viral Video: दही भल्ले में निकला चूहा

dead rat in curd
dead rat in curd (Source: social media)

यह घटना 18 दिसंबर की है। जिसने बाहर खाना-खाने वाले लोगों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गाजीपुर–वाराणसी हाईवे पर मौजूद सम्राट ढाबा, जो जिले के सबसे पुराने और चर्चित ढाबों में गिना जाता है, वहां कुछ लोग खाना खाने के लिए रुके थे। खाने के साथ जब उन्होंने दही मंगवाई, तो दही की प्लेट देखकर सभी के होश उड़ गए। दही के बीचों-बीच एक मरा हुआ चूहा निकला। जिसके बाद ग्राहकों ने तुरंत ढाबे के कर्मचारियों से शिकायत की और लापरवाही का विरोध किया। मौके पर मौजूद लोगों ने दही की प्लेट में पड़े चूहे का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

UP Highway Dhaba News: सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो

 

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर जमकर भड़के हुए हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दही की कटोरी में मरा हुआ चूहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। इस घटना के बाद आम लोगों में डर और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि अगर नामी ढाबों की हालत ऐसी है, तो छोटे ढाबों और होटलों की हालत कैसी होगी। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि हाईवे पर मौजूद सभी ढाबों और होटलों की नियमित जांच की जाए, ताकि यात्रियों की सेहत खराब न हो।

Samrat Dhaba seized in Gazipur
Samrat Dhaba seized in Gazipur (Source: social media)

इस ढाबे पर रोजाना सैकड़ों यात्री खाना खाते हैं। यह ढाबा गाजीपुर के पुराने और नामी ढाबों में गिना जाता है। ऐसे में इस तरह की गंभीर लापरवाही सामने आने से न सिर्फ इस ढाबे का नाम खराब हुआ है, बल्कि आस-पास के लोग किसी भी ढाबे में खाना खाने से पहले कई बार सोचेंगे। इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @JtrahulSaini नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

Also Read: 1 सेकंड में 40 फीट की रफ्तार! मिलिए कुरुक्षेत्र पशु मेले के सबसे शानदार महंगे घोड़े और भैंसे से

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।