कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन जो व्यक्ति मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करता है और उन्हें प्रसन्न करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मां लक्ष्मी का पूजन करने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे खास है क्योंकि यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन यदि कुछ विशेष उपाय अपनाएं जाएं तो मनुष्य को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन कौन से उपाय अपनाने से लाभ मिलता है।

माता लक्ष्मी और शुक्रदेव कभी भी गंदगी में वास नहीं करते हैं। इसलिए इनकी कृपा चाहते हैं तो अपना वातावरण शुद्ध रखें और घर में साफ-सफाई पर भी विशेष रूप से ध्यान दें।
शुक्रवार का दिन सफेद रंग से संबंधित होता है इसलिए इस दिन ज्यादा से ज्यादा इस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहन कर ही पूजा पाठ करना चाहिए।
मां लक्ष्मी को कमल का फूल अतिप्रिय है और अगर आप उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद उनका पूजन करें।फिर उन्हें कमल का पुष्प अर्पित करें और अगर आप उनका पूजन करने के लिए गुलाबी या सफेद रंग के वस्त्र धारण करेंगे तो वह कृपा बरसाएंगी।

माता लक्ष्मी की पूजा करते समय ध्यान रखें कि आप सबसे पहले चार कपूर और दो लौंग लें। इसके बाद बाद चारों कपूर जलाकर लौंग को उनके ऊपर रख दें और फिर माता लक्ष्मी की आरती उतारें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है और घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं। यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे आसान उपाय है।
शुक्रवार के दिन काली चीटियों को शक्कर अवश्य डालें और यह उपाय 11 शुक्रवार तक लगातार करें।इसे करने से आपके सभी रूके हुए काम पूरे होंगे।


Download Android App
Download iOS App



