साल 2021 के अंतिम महीने दिसंबर में 4 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहा हैं। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल में परिवर्तन सभी राशियों के जातकों पर प्रभाव डालता है। कुछ के लिए शुभ समय की शुरुआत होती है, तो कुछ राशियों के लिए ये खराब समय लेकर आता है। वैसे दिसंबर में ग्रहों का ये राशि परिवर्तन 3 राशियों के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है।

वृष राशि- इन जातकों के लिए 9 दिसंबर से समय बदलेगा और तरक्की के रास्ते खुलेगें। इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। यात्राएं के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन का लाभ हो सकता है। यदि ापका विवाह नहीं हुआ तो ाआपके विवाह के योग बनेंगे।
कन्या राशि- इन जातकों के लिए 9 दिसंबर से समय बदलेगा कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। यदि आप नौकरी करते है तो आप को बता दे कि आपको जल्द ही नौकरी में तरक्की मिल सकती है।जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा।
कुंभ राशि–इस राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। मनोकामना पूरी हो सकती है।सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी। वाहन व भूमि सुख की प्राप्ति हो सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन- लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



