सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे के ‘दे धना धन’ कॉमेडी शो को यूजर्स का मिला अच्छा रिस्पॉन्स

Summary :

NULL

कपिल शर्मा की कॉमेडी के बाद सुनील ग्रोवर-श‍िल्पा शिंदे का क्रिकेट कॉमेडी शो सामने आ गया है। दर्शकों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर जियो एप में इस शो की शुरुआत हुई।

Sunil Grover

सुनील ग्रोवर और बिग बॉस 11 विनर शिल्पा शिंदे का नया वेब शो ‘दे धना धन’ दर्शकों को काफी पसंद आया है। सुनील और शिल्पा का ये वेब शो मैरेज में कॉमेडी और क्रिकेट का डोज लेकर आया है।

Sunil Grover

इस शो को अब तक पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यह वेब शो जियो एप पर शाम 7:30 बजे आता है। शो में सुनील ‘नकली’ अमिताभ बच्चन बनते नजर आते हैं।

Sunil Grover

शो में सुनील ने ‘देवियों और सज्जनों’ से शो की शुरुआत की। इस शो में उनके साथ सुगंधा मिश्रा लता मंगेश्कर बन कर आईं। वहीं इस वेब शो में अली असगर भी नजर आए जो ठाकुर के किरदार में दिखाई दिए।

Sunil Grover

इसके अलावा शो में कटप्पा भी नजर आया जो ‘जीयो’ बाहुबली के नारे लगाता दिखाई दिया। इस वेब शो में सुनील प्रोफेसर LBW यानी लौंडा भटिंडे वाला बन कर दर्शकों के सामने आए।

शिल्पा शिंदे भी इस दौरान नकली बिग बी के साथ फ्लर्ट करती नजर आईं। शो को लेकर दर्शकों ने ठीक ठाक रिएक्शन दिया है, वहीं क्रिकेट प्रेमियों को शो कुछ खास पसंद नहीं आया है। यूट्यूब वीडियो के कमेंट बॉक्स पर भी दर्शकों ने शो को लेकर यही कहा है कि शो ठीक ठाक ही है।

new show

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Desk Team