Google ने सिंगल लोगों को Valentine’s Day पर किया ट्रोल, शेयर किया ‘तनहाई’ सॉन्ग

Summary :

आज से वेलेंटाइन वीक की शुरु हो गई है। वेलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि दुनिया भर में वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है।

आज से वेलेंटाइन वीक की शुरु हो गई है। वेलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि दुनिया भर में वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है। प्यार करने वाले वेलेंटाइन डे को लेकर बहुत ही उत्साहित होते हैं। वह पहले ही वेलेंटाइन डे को कैसे मनाना है प्लान कर लेते हैं। 
जबकि दूसरी तरफ कुछ ऐसे सिंगल लोग होते हैं जिन्हें वेलेंटाइन डे और वीक बिल्कुल नहीं पसंद होता। उन्हें लगता है कि इस मौके पर हमारे लिए कुछ खास नहीं हो सकता है। बता दें कि गूगल ने भी इस वेलेंटाइन डे के अवसर पर सिंगल लोगों को ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ा है। 
गूगल ने एक ट्वीट अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। वेलेंटाइन को लेकर गूगल ने इस ट्वीट पर सिंगल लोगों को ट्रोल किया है। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म दिल चाहता है का गाना तनहाई गूगल ने सिंगल लोगों के लिए रिकमेंड किया है। 

गूगल के इस ट्वीट की तरह ही ऐसा ही एक ट्वीट यूट्यूब इंडिया ने रिपाई में किया। यूट्यूब इंडिया ने अपनी इस पोस्ट में सिंगल लोगों का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है। 

बता दें कि वेलेंटाइन डे को लेकर गूगल और यूट्यूब इंडिया के ट्विट्स के बाद लोगों ने भी अपपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया यूजर्स को गूगल और यूट्यूब इंडिया के ये पोस्ट बेहद पसंद आ रहे हैं और उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

Desk Team