ओडिशा पर आंधी-तूफान संकट मंडराया , सरकार ने 11 जिलों में जारी की चेतावनी

Summary :

ओडिशा पर एक बार फिर मौसम की मार पड़ने की आशंका जताई जा रही है और राज्य सरकार ने एतिहातन कदम उठाने शुरू कर दिए है। मौसम विभाग से मिली सुचना के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने के अनुमान को लेकर सभी जिला कलेक्टरों को दिशानिर्देश जारी किए हैं।

आईएमडी ने 11 जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसमें क्योंझर, मयूरभंज, धेंकनाल, जाजपुर, भद्रक, कटक, केंद्रापाड़ा, जगतसिंहपुर, खुर्दा, पुरी और नयागढ़ शामिल हैं। इन जिलों में से एक या दो जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। 
विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) प्रदीप जेना ने एक पत्र के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों को परिस्थिति पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी समस्या से निपटने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 
उन्होंने कहा कि आपदाजनक घटना/क्षति की सूचना राज्य सरकार के आपातकालीन संचालन केंद्र को तुरंत दी जा सकती है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि 6 से 10 फरवरी के दौरान ओडिशा के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की और उसके बाद घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं भविष्यवाणी के अनुसार, इस अवधि में मध्यम बारिश हो सकती है। 

Ujjwal Jain