‘पापा का कई लड़कियों से हैं अफेयर…’, मां की हत्या पर मासूम बेटी ने रोते हुए बताई सारी बातें, Video Viral

Summary :

Gorakhpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जेल रोड निवासी विश्वकर्मा चौहान ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी ममता चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात उस वक्त हुई जब ममता दुकान से फोटो खिंचवाकर बाहर निकल रही थीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Daughter Reveals Mother Murder: 13 साल की बेटी ने खोले राज हत्या की चश्मदीद गवाह खुद दंपती की 13 वर्षीय बेटी थी, जिसने अपने पिता के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पिता की…

Gorakhpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जेल रोड निवासी विश्वकर्मा चौहान ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी ममता चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात उस वक्त हुई जब ममता दुकान से फोटो खिंचवाकर बाहर निकल रही थीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Daughter Reveals Mother Murder: 13 साल की बेटी ने खोले राज

Daughter Reveals Mother Murder
Daughter Reveals Mother Murder

हत्या की चश्मदीद गवाह खुद दंपती की 13 वर्षीय बेटी थी, जिसने अपने पिता के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पिता की गिरफ्तारी के बाद बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां को लंबे समय से उसके पिता प्रताड़ित करते थे और उनके कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। (Gorakhpur Murder Case) यही वजह थी कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर विवाद होते थे।

UP Crime: 15 साल पहले हुई थी शादी

Gorakhpur Murder Case
Gorakhpur Murder Case

Gorakhpur Murder Case: विश्वकर्मा चौहान की शादी ममता चौहान से 15 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ साल तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन फिर दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। दोनों एक-दूसरे पर अवैध संबंधों के आरोप लगाते थे। लगभग 14 महीने पहले ममता अपनी बेटी को लेकर गीता वाटिका क्षेत्र में किराए के मकान में रहने चली गई थीं। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थीं।

Crime News: चल रहा था तलाक का केस

दंपती के बीच तलाक का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि विश्वकर्मा चौहान ने गुस्से और नाराजगी में आकर ममता की हत्या की साजिश रची थी। उसने अपनी जमीन बेचकर एक पिस्टल खरीदी थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि ममता उस पर पैसों की मांग का दबाव बनाती थी और कोर्ट की सुनवाई में भी शामिल नहीं हो रही थी।

कोर्ट में हुआ था झगड़ा, तभी से था नाराज

आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि करीब छह महीने पहले कोर्ट में एक तारीख के दौरान ममता ने किसी युवक से उसकी पिटाई करवाई थी। तभी से वह और अधिक नाराज रहने लगा था और उसे यकीन हो गया था कि ममता के किसी और से संबंध हैं।

बेटी ने कहा पापा मम्मी को बहुत परेशान करते थे

बेटी के मुताबिक, उसके पिता की कई गर्लफ्रेंड्स थीं, और जब उसकी मां इसका विरोध करती थीं तो वह उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसने यह भी बताया कि उसके माता-पिता के बीच विवाद का मुख्य कारण यही अवैध संबंध और पैसों को लेकर झगड़े थे।

Gorakhpur News: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Gorakhpur Murder Case
Gorakhpur Murder Case

Gorakhpur Murder Case: फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।