अग्निशमन विभाग ने बताया कि तड़के कुबेर नगर में एक बेकरी में किसी कारण से आग लग गयी। दमकल की दो गाड़ियों से दमकलकर्मियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया। दूसरी आग की घटना तड़के सरखेज में एक कपडे की फैक्ट्री में लगी। सुबह मेम्को ब्रिज के नीचे ओमकार टेक्सटाइल के बॉयलर में किसी कारण से और थलतेज में सिंधुभवन रोड पर विला सोसायटी के मकान में बिजली के मीटर में आग लग गयी।
तीनों जगहों पर दमकल की एक-एक गाडियों से दमकल कर्मियों ने एक से डेढ़ घंटे की कड़ मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बावणा रोड पर मटोडा छरीधाम में एक फैक्ट्री में रखे घास और रूई में दिन में करीब 12 आग लग गयी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी के साथ दमकल कर्मी पहुंच गए और तीन घंटे से अभी भी आग बुझाने में लगे हुए हैं। पुलिस मामले दर्ज करके आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



