बीच सड़क बाढ़ के पानी में थर्मोकोल लेकर शख्स ने कर दिया ऐसा काम, देखकर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

Summary :

अक्सर सोशल मीडिया पर बाढ़ से हुई तबाही के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इन दिनों जो वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, उसको देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में एक शख्स इस बाढ़ के पानी में लेटकर मजे करता हुआ नजर आ रहा है।

उत्तर भारत में जहां लोग गर्मी से परेशान है। वहीं, देश के कुछ हिस्सों में बारिश ने हाहाकार मचाया हुआ है। कुछ इलाकों में बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। बाढ़ की वजह से लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की फसलें खराब हो गई है, निचले इलाको में रहने वाले लोगों के घरो के अंदर पानी घुस गया है।
सोशल मीडिया पर बाढ़ से हुई तबाही के काफी सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं। इसी बीच बाढ़ का एक नया वीडियो सामने आया है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगा। ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और लोग इस पर खूब मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। ये वायरल वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है।
बीते कुछ दिनों से गुजरात में तेज बारिश हो रही है, ऐसे में कुछ इलाकों में लोग बाढ़ से परेशान है। वहीं, दूसरी तरफ एक शख्स बारिश के पानी में मस्त लेटकर मस्ती करता नजर आ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स एक बड़े से थर्माकोल पर लेटकर पानी के बहाव की दिशा में जाता हुआ दिख रहा है। इस दौरान वो शख्स बड़े आराम से थर्माकोल पर फैलकर लेटा पड़ा है और लोगों की तरफ खुशी से हाथ हिलाकर इशारा भी कर रहा है।

इस दौरान उस शख्स के चेहरे की खुशी ऐसी है जैसे वो किसी बोट में बैठकर जा रहा है। वीडियो में उसके चेहरे की हंसी देखकर आप भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है तेज बारिश के बीच ये शख्स रोड पर फैले बाढ़ के पानी को एन्जॉय कर रहा है। ये फनी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसके खूब मजे भी ले रहे हैं।
अब तक इस वीडियो को कई सारे लोग देख चुके है और लाइक भी कर चुके हैं। वहीं, वीडियो पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा, यह अद्भुत और मजेदार है। दूसरे यूजर ने कॉमेंट में कहा, यही जीवन का आनंद है। एक अन्य यूजर ने लिखा, अजीब है…पर बहुत मजा आ रहा होगा उस टाइम उनको। 
बता दें कि सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की सभी नदियां भारी बारिश की वजह से उफान पर है। इस वजह से गुजरात के ज्यादातर इलाकों में पानी भर गया है। सड़क पर पानी का तेज बहाव हो रहा है, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है। ऐसे ये फनी वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इस वीडियो में नजर आ रहे शख्स के लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं।

Desk Team