अक्सर हम यह चर्चा करते रहते हैं कि कैसे टेक्नोलॉजी ने हमारा जीवन बदल दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुजराती परिवार का है और वह कुछ पारंपरिक पूजा वीडियो कॉल के जरिए करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है।

वेब सीरीज मेट्रो पार्क की इस वीडियो ने याद एक बार फिर से ताजा कर दी है। इस वेब सीरीज में दिखाया गया था कि अमेरिका के न्यूजर्सी में पिछले 25 सालों से एक गुजराती परिवार रह रहा होता है और वह अपने बच्चों को भारतीय मूल्यों की शिक्षा देने की पूरी कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पारंपरिक पूजा एक गुजारती परिवार व्हाट्स एप वीडियो कॉल पर करता हुआ दिखाई दे रहा है।
Hey, Team #MetroPark look what you have done? ?@RanvirShorey @AbiVarghese @purbijoshi @ajayanvenu@OmiOneKenobe @vegatamotia @ErosNow. @anandmahindra here’s what I found in my #Whatsappwonderbox. ? pic.twitter.com/bAKbpThnzH
— RΛHUL NINGOT (@RahulNingot) February 12, 2020
वीडियाे में चल रही पूजा को देखकर लग रहा है कि यह रोका सेरेमनी का कार्यक्रम चल रहा है। इसमें एक लकड़ी के स्टूल पर दो मोबाइल फोन रखे हुए हैं और उनके माध्यम से एक-दूसरे से कनेक्ट लड़का और लड़की हो रहे हैं। इस तरह से डिजिटल तरीके से लड़का-लड़की ने रोका सेरेमनी की है। इतना ही नहीं वीडियो में कोई मोबाइल स्क्रीन पर टीका लगाते हुए भी नजर आ रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर राहुल निगोट नाम के यूजर ने पोस्ट किया है जो आते ही छा गया है।

इस वीडियो में सोने के कुछ आभूषण और पारंपरिक परिधान भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में एक महिला कहती हुई दिख रही है कि अब मैं तुम्हारे सिर पर चुनरी ओढ़ा रही हूं। उसके बाद ही महिला मोबाइल फाेन पर दुपट्टा रख देती है। व्हाट्सएप पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



