शादी में दुल्हन छू रही थी पति के पैर, तभी दूल्हे ने किया कुछ ऐसा...Guwahati Groom Touches Bride Feet In Wedding

शादी में दुल्हन छू रही थी पति के पैर, तभी दूल्हे ने किया कुछ ऐसा की हक्के-बक्के रह गए बाराती

guwahati groom touches bride feet in wedding

शादी का सीजन हो या ना हो लेकिन शादी से जुड़े वीडियो अक्सर इंटरनेट की दुनिया में छाए रहते हैं। यह वीडियो देख कभी लोगों का हंसते-हंसते बुरा हाल हो जाता है तो कभी ये वीडियोज उन्हें हैरान भी कर देती हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां दुल्हन ने शादी के बाद जब दूल्हे के पैर छुए तो दूल्हे राजा ने कुछ ऐसा किया कि जिसे जिसने भी देखा हक्का-बक्का रह गया।

guwahati groom touches bride feet in wedding

दुल्हन ने छुए पति के पैर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इस वीडियो को @garimadubeywsg नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 30 सेकंड के इस वीडियो को देख सब यही सोच रहे हैं कि ऐसा पति को किस्मत वालों को ही मिलता है। दरअसल, वायरल वीडियो देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन का वरमाला का प्रोग्राम हो चुका होता है। इसके बाद दुल्हन दूल्हे के पैर छूती नजर आती है, तभी दूल्हा भी दुल्हन के पैर पड़ने लगता है। दूल्हे को ऐसा करते देख कुछ लोग हैरान हो जाते हैं। वहीं कुछ लोगों के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान खिल उठी।

ये वीडियो @garimadubeywsg अकाउंट ने शेयर किया है।

किसी ने जयाता एतराज किसी ने प्यार

अब दूल्हे मियां के इस वीडियो को जो भी देख रहा है अपना प्यार जरूर जता रहा है। महज 30 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1.1 मिलियन लोग देख चुके हैं, वहीं 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। हालांकि वीडियो को पोस्ट करते हुए @garimadubeywsg अकाउंट ने पति द्वारा अपनी पत्नी के पैर छुने पर एतराज जताया। यूजर ने लिखा’ ‘मैं नहीं चाहती कि मेरा पति मेरे पैर छुए’। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए अपने दिल का हाल बयान कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा ‘हर किसी की अपनी-अपनी परंपरा है, आपको जो अच्छा लगे वही करें’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सुंदर, सरल संदेश- दोनों लिंगों का समान रूप से सम्मान करें, बुरा लगने वाली कोई बात नहीं हैं’। वहीं, कई यूजर्स ने महिलाओं द्वारा आदमियों के पैर छुने पर सवाल करते हुए लिखा कि महिलाओं के लिए भी अपने पति के पैर छुना क्यों जरूरी है?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − twenty =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।