लोगों से सिर्फ एक सवाल पूछकर महिला ने सालभर में कमा लिए 8 करोड़ रुपये

Summary :

सोशल मीडिया आज के समय में कई लोगों के लिए वरदान बना गया है। क्योंकि लोग इसकी मदद से एक ही दिन में लाखों और करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। ऐसे में हम आपको एक महिला के बारे में बताने वाले है, जिसने सोशल मीडिया से एक ही साल में करोड़ों रुपये कमा लिए और सबसे दिलचस्प ये है कि वह महिला लोगों से सिर्फ एक ही सवाल पूछती है। लोगों से पूछती है एक ही सवाल रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की रहने वाली इस महिला का नाम हन्ना विलियम्स है। हन्ना ने अपनी कमाई के बारे में खुद सोशल…

Hannah Williams quit her job to ask strangers about pay

सोशल मीडिया आज के समय में कई लोगों के लिए वरदान बना गया है। क्योंकि लोग इसकी मदद से एक ही दिन में लाखों और करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। ऐसे में हम आपको एक महिला के बारे में बताने वाले है, जिसने सोशल मीडिया से एक ही साल में करोड़ों रुपये कमा लिए और सबसे दिलचस्प ये है कि वह महिला लोगों से सिर्फ एक ही सवाल पूछती है।

Hannah Williams quit her job to ask strangers about pay

लोगों से पूछती है एक ही सवाल

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की रहने वाली इस महिला का नाम हन्ना विलियम्स है। हन्ना ने अपनी कमाई के बारे में खुद सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि वह सालभर में कितने पैसे कमा चुकी है। बता दें, हन्ना और उनके पति डेनियल पेशे से एक फोटोग्राफर हैं। करीब दो साल पहले उन्हें ये पता चला कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं तो उनके अंदर भी एक जोश आया और उन्होंने भी ऐसा करने की ठान ली।

Hannah Williams quit her job to ask strangers about pay

ऐसे में उन्होंने अपने कंटेंट के लिए लोगों से बात करना शुरू किया। वह राह चलते लोगों से सिर्फ एक ही सवाल पूछते हैं कि ‘आप कितना कमाते हैं’। फिर लोग अपना जवाब देते हैं और अपने काम के बारे में बताते हैं। ये सब हन्ना और उनके पति कैमरे में रिकॉर्ड कर लेते हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। इस काम से हन्ना लाखों नहीं, करोड़ों रुपये कमा रही हैं।

खुद बताई कमाई

27 साल की हन्ना ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी कमाई के बारे में बताते हुए कहा कि वह लोगों से सिर्फ उनकी कमाई के बारे में पूछकर सिर्फ एक साल में ही करीब 10 लाख 43 हजार डॉलर यानी लगभग 8 करोड़ 67 लाख रुपये कमा चुकी हैं।

Hannah Williams quit her job to ask strangers about pay

पहले करती थी 94 लाख की नौकरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हन्ना कंटेट क्रिएशन की दुनिया से पहले एक डाटा एनालिस्ट के तौर पर काम करती थीं, जहां उनकी सैलरी करीब 94 लाख रुपये सालाना थी। लेकिन साल 2022 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। शुरूआत में हन्ना अपनी नौकरी छोड़ने को लेकर काफी हिचक रही थीं, लेकिन फिर उन्होंने अंतिम फैसला लिया और नौकरी छोड़कर पूरी तरीके से वीडियो बनाने के काम में ही जुट गईं। और आज वह अपनी नौकरी से ज्यादा पैसा वीडियोज बनाकर कमा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid