8 अप्रैल यानी बुधवार को संकटमोचन हनुमान जी का जन्मोत्सव है। बताया जाता है हनुमान जी का जन्म चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन हुआ था। इस साल यह तिथि 8 अप्रैल बुधवार के दिन पड़ रही है। पवनपुत्र के नाम से प्रसिद्ध हनुमान जी की माता अंजनी और पिता वानरराज केसरी थे।

मान्यता यह भी है कि हुनमान जी के पिता वानरराज केसरी कपि क्षेत्र के राजा थे। हरियाणा का कैथल पहले कपिस्थल हुआ करता था। कुछ लोग इसे ही हनुमान जी की जन्म स्थली मानते हैं।

हनुमान जी के जन्मोत्सव के दिन इनकी पूजा कर आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द हो जाती है। इस दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करने चाहिए जो आज हम आपको बताने वाले हैं कि हनुमान जी के जन्मोत्सव पर आपको कौन से चार काम जरूर करने हैं।

1.करें श्री राम नाम का संकीर्तन
भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी को खुश करने का सबसे आसान उपाय है कि आपको राम नाम का संकीर्तन करना होगा। इसलिए ध्यान रहे हनुमान जी के जन्मोत्सव पर राम जी के नाम का संकीर्तन करना न भूलें।

2.हनुमान जी की मूर्ति पर दीपक जलाएं
हनुमान जन्मोत्सव के खास दिन बजरंगबली के सामने समक्ष ज्योत जरूर जलाएं। यदि संभव हो सके तो इस दिन हनुमान जी के समक्ष घी की अखंड ज्योत जलाएं। इस उपाय को करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होंगे और आपकी सभी परेशनियां दूर होंगी।

3.हनुमान जी का भोग
हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी को अपनी इच्छानुसार भोग लगाएं। लेकिन इस बीच ध्यान रखें आपको हनुमान जी को केवल सात्विक आहार का भोग लगाना है। हो सके तो बेसन, बूंदी के लड्डू का भोग जरूर लगाएं। यदि इस समय लड्डू मिलने में परेशानी होगी तो घर पर ही कुछ मीठा तैयार कर लें।

4.करें सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा
हनुमान जन्मोत्सव के खास दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। इतना ही नहीं इस दिन से आप नित्य हनुमान चालीसा के पाठ करने का नियम बना लें। संभव हो तो इस दिन सुंदरकांड का पाठ भी अवश्य करें।



Download Android App
Download iOS App



