नरगिस के मशहूर गाने पर इस बुजुर्ग शख्श ने किया शानदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

Summary :

एक बुजुर्ग शख्स का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आपके भी चेहरे

एक बुजुर्ग शख्स का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आपके भी चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी। बीते शुक्रवार को बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है और अब तक 20 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। 
बुजुर्ग शख्स इस वीडियो में घर आया मेरा परदेसी पुराना गाने पर डांस कर रहे हैं। 1951 में आई फिल्म अवारा का यह गाना है और इस फिल्म में राज कपूर और नरगिस पर यह गाना दर्शाया गया था। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आस-पास लोग बुजुर्ग शख्स के पास खड़े हुए हैं और उनके डांस पर जमकर तालियां और नोट उड़ा रहे हैं। 
ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्ष गोयनका ने कैप्‍शन में लिखा, आप बूढ़ा होने के कारण नाचना बंद नहीं करते, आप बूढ़े हो जाते हो इसलिए नाचना बंद कर देते हो, चाचा जान को देखिए। हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है और लगभग 200 से ज्यादा री-ट्वीट इस वीडियो को कर चुके हैं। 

यूजर्स ने बुजुर्ग शख्स के डांस की जमकर की तारीफ


1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

Desk Team