आप सभी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड का नाम सुना होगा वर्ल्ड रिकॉर्ड हर क्षेत्र में बनाया जाता है और हर चीज के लिए बनाया जाता है कुछ वर्ल्ड रिकॉर्ड सबसे ऊंची साइकिल के लिए बनाए गए हैं तो कुछ वर्ल्ड रिकॉर्ड सबसे लंबी तिरंगा के लिए बनाए गए हैं। दुनिया भर में हर छोटी बड़ी चीज के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड होता है। लेकिन क्या आप कभी सोच सकते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े पत्ते के लिए भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुका है और इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जा चुका होगा।
यूं तो दुनिया में हर प्राकृतिक संसाधन ही काफी अनमोल होती है लेकिन एक ऐसी पत्ती है जो कि काफी ही ज्यादा खास है दुनिया में ऐसे वस्तु हैं जिसके साइज और आकार एक दूसरे से काफी अलग हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही पत्ता खूब ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है इस दुनिया में अब तक की सबसे बड़ा पत्ता होने का दावा किया जा रहा है।
दरअसल, ये पत्ता विक्टोरिया बोलिवियाना वाटरलिली प्रजाति के पौधे की है, जो अपने आकार के चलते इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. इस पत्ती को देखने के बाद एक मिनट के लिए आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, कैसे तकरीबन सात लोगों ने मिलकर इस पत्ती को उठाया हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है इन तस्वीरों को अब तक 90 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.
फोटो कैप्शन के मुताबिक, यह पत्ती विक्टोरिया बोलिवियाना वाटरलिली प्रजाति की हैं, जिसका आकार काफी बड़ा होता है. आमतौर पर ये व्यास में 2.8 मीटर (9 फीट 2 इंच) से अधिक बढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि, इस पत्ती का व्यास 3.2 मीटर (10 फीट 6 इंच) का था, जो बढ़कर 3.37 मीटर (11 फीट) हो गया. इसके अलावा इसके अनुमानित सतह का क्षेत्रफल 7.55 मी2 (81.3 वर्ग फीट) था जो लगभग दो किंग साइज बेड के बिस्तरों के समान था। आगे बताया गया है कि, यह जलीय पौधा उत्तर-पूर्व बोलीविया में एल बेनी के लल्लनोस डी मोक्सोस सवाना में पाया जाता है.