सेना के जवान को बोला था गंवार…अब निकली महिला बैंककर्मी की हेकड़ी, रोते-रोते मांगी माफी!

Summary :

HDFC Employee Call Viral: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला और एक शख्स के बीच बातचीत सुनाई देती है। दावा किया जा रहा है कि महिला मुंबई के एक बैंक की लोन रिकवरी एजेंट है और वह जिस व्यक्ति से बात कर रही है, वह भारतीय सेना का जवान है। इस ऑडियो में महिला का रवैया काफी आपत्तिजनक है। वह न सिर्फ बदतमीजी करती है, बल्कि सैनिक को अपमानजनक शब्द भी कहती है। यह क्लिप सामने आते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया और महिला के खिलाफ सख्त…

HDFC Employee Call Viral: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला और एक शख्स के बीच बातचीत सुनाई देती है। दावा किया जा रहा है कि महिला मुंबई के एक बैंक की लोन रिकवरी एजेंट है और वह जिस व्यक्ति से बात कर रही है, वह भारतीय सेना का जवान है। इस ऑडियो में महिला का रवैया काफी आपत्तिजनक है। वह न सिर्फ बदतमीजी करती है, बल्कि सैनिक को अपमानजनक शब्द भी कहती है। यह क्लिप सामने आते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया और महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाने लगी।

HDFC Employee Call Viral

HDFC Employee Call Viral

HDFC Employee Call Viral: ऑडियो में क्या कहा गया?

ऑडियो में महिला कहती है कि सामने वाले व्यक्ति ने लोन की किस्त को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। जब सैनिक अपनी समस्या समझाने की कोशिश करता है तो महिला कहती है,”तुम गँवार हो, इसलिए बॉर्डर पर भेज दिए गए हो। पढ़े-लिखे होते तो किसी अच्छी कंपनी में नौकरी करते।” इतना ही नहीं, वह ये भी कहती है कि “दूसरों का हक नहीं खाना चाहिए, तभी बच्चों को दिक्कतें होती हैं।” महिला की यह बातें सुनकर सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे और उसे तुरंत नौकरी से निकालने की मांग करने लगे।

Woman Banker Abuses: लोगों की प्रतिक्रिया

ऑडियो वायरल होते ही ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने इसे सेना का अपमान बताया। एक यूजर ने लिखा,”जिस जवान की वजह से तुम चैन से बोल पा रही हो, उसी को गँवार बोल रही हो?” दूसरे यूजर ने कहा,”ऐसी सोच रखने वाले को बैंक में रखने का क्या मतलब?”

HDFC Employee Call Viral
HDFC Employee Call Viral

HDFC बैंक ने दी सफाई

जब विवाद बढ़ा तो HDFC बैंक ने इस मामले में सफाई दी। बैंक ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “अनुराधा वर्मा नाम की कोई महिला हमारे बैंक में काम नहीं करती। यह ऑडियो हमारी कंपनी से संबंधित नहीं है और इसमें जो भाषा प्रयोग हुई है, वह हमारे मूल्यों के खिलाफ है।” बैंक के इस बयान से साफ हो गया कि संबंधित महिला बैंक की कर्मचारी नहीं है।

अनुराधा वर्मा ने मांगी माफी

जब मामला तूल पकड़ गया, तो कथित तौर पर वायरल ऑडियो में मौजूद महिला अनुराधा वर्मा ने एक वीडियो के माध्यम से माफी मांगी। उन्होंने कहा,”मुझसे गलती हो गई है, मेरे मन में फौज के लिए कोई गलत भावना नहीं थी। गुस्से या काम के तनाव में मेरे मुंह से गलत शब्द निकल गए। मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। कृपया मुझे क्षमा करें और परेशान न करें।”

यह भी पढ़ें: अजब जोड़ी की गजब शादी: 72 के दिल को भाई 27 की दुल्हन, राजस्थान में यूक्रेनी कपल ने लिए सात फेरे

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।