Kantara: Chapter 1 Trailer Date: Kantara: Chapter 1 के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Summary :

Kantara: Chapter 1 Trailer Date: ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म “कंटारा ए लीजेंड: चैप्टर 1” साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक है। ऋषभ द्वारा निर्देशित और अभिनीत यह फिल्म इसी अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। अब तक, निर्माता कुछ पोस्टर और एक छोटी सी झलक के अलावा कोई भी प्रचार सामग्री साझा नहीं कर रहे थे। लेकिन रिलीज़ से कुछ ही दिन पहले, उन्होंने आखिरकार वह अपडेट जारी कर दिया है जिसका प्रशंसकों को बेसब्री से इंतज़ार था। चलिए यहां जानते हैं कंतारा: चैप्टर 1 का ट्रेलर कब आएगा और ये फिल्म कब सिनेमाघरों…

Kantara: Chapter 1 Trailer Date: ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म “कंटारा ए लीजेंड: चैप्टर 1” साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक है। ऋषभ द्वारा निर्देशित और अभिनीत यह फिल्म इसी अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। अब तक, निर्माता कुछ पोस्टर और एक छोटी सी झलक के अलावा कोई भी प्रचार सामग्री साझा नहीं कर रहे थे। लेकिन रिलीज़ से कुछ ही दिन पहले, उन्होंने आखिरकार वह अपडेट जारी कर दिया है जिसका प्रशंसकों को बेसब्री से इंतज़ार था। चलिए यहां जानते हैं कंतारा: चैप्टर 1 का ट्रेलर कब आएगा और ये फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी?

Kantara: Chapter 1 Trailer Date

Kantara: Chapter 1 Trailer Date
Kantara: Chapter 1 Trailer Date

Kantara: Chapter 1 की रिलीज डेट आई सामने

मेकर्स की ओर से अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई है। इस पोस्ट में मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। साथ ही फिल्म का ट्रेलर कब आएगा इसके बारे में भी जानकारी दी है। इसके मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर 22 सितंबर को 12:45 पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘कांतारा चैप्टर 1 की दुनिया की एक झलक पाएं और एक महान हस्ती के उदय के गवाह बनें। ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर 22 सितंबर को रिलीज हो रहा है।’

‘कांतारा चैप्टर 1’ साल 2012 में आई फिल्म ‘कांतारा’ के बाद इस सीरीज की अगली फिल्म है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से होगा। ‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर फैंस का उत्साहित हैं और वो फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म कन्नड़ के अलावा हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।

Kantara: Chapter 1 की क्या होगी कहानी?

Kantara: Chapter 1 Trailer Date
Kantara: Chapter 1 Trailer Date

गुल्टे की रिपोर्ट के अनुसार, प्रीक्वल ओरिजनल फिल्म की घटनाओं से सदियों पहले, लगभग 300 ईस्वी में कदंब वंश के शासनकाल के दौरान की कहानी है. कहानी बनवासी के घने जंगलों में घटती है, जिसे दैव परंपराओं का उद्गम स्थल माना जाता है, जहां. माना जाता है कि दिव्य आत्माएं सबसे पहले जागृत हुई थीं, जिसने 2022 की हिट फ़िल्म में दिखाई जाने वाली पौराणिक कथाओं की नींव रखी थी। अगर रिपोर्ट्स सही मान ली जाएं तो ऋषभ शेट्टी एक दुर्जेय नागा साधु, एक रहस्यवादी योद्धा की भूमिका निभाएंगे जो मानव और दिव्य जगत को जोड़ता है।

इन भाषाओ में आएगी फिल्म

Kantara: Chapter 1 Trailer Date
Kantara: Chapter 1 Trailer Date

यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुंचेगी। फिल्म ‘कंताराः चैप्टर 1’ के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है। यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की शानदार कारीगरी का जश्न मनाती है।

 

Also Read: Shraddha Kapoor Dating Confirms: Shraddha Kapoor ने बॉयफ्रेंड Rahul Mody संग रिश्ता किया कंफर्म, वीडियो शेयर कर लिखा- “कोई ऐसा ढूंढो”

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।