ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए जरूर आजमाएं ये घरेलू फेसपैक

Summary :

जिन लोगों की त्वचा तैलीय होती है ऐसे लोगों को अक्सर मार्केट में मिलने वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट कम से कम इस्तेमाल करने चाहिए। क्योंकि इससे त्वचा पर ब्रेकआउट हो सकता है।

जिन लोगों की त्वचा तैलीय होती है ऐसे लोगों को अक्सर मार्केट में मिलने वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट कम से कम  इस्तेमाल करने चाहिए। क्योंकि इससे त्वचा पर ब्रेकआउट हो सकता है। नतीजतन रंग पर प्रभाव पड़ता है,कील-मुंहासे अपनी जगह बना लेते हैं। 
ऐसे में आप फेसवॉश एंव औषधीय साबुन का इस्तेमाल करने के बदले अपने चेहरे को मुंहासे और तेल से छुटकारा दिलाने के लिए बताए गए इन घरेलू उपचारों को एकबार अवश्य लगाएं। 
1.हल्दी मिश्रण का प्रयोग करें
एक चुटकी हल्दी और चंदन पाउडर मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं इसके बाद 15 मिनट के बाद धो लें।
2.गुलाब जल और चंदन के पेस्ट
चंदन पाउडर के साथ थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। इसे रोजाना अपने चेहरे पर लगा लें और 15 मिनट बाद इसे धो लें।
3.दालचीनी और नींबू
दालचीनी पाउडर के साथ थोड़ा सा नींबू मिक्स कर लें। इसमें शहद की कुछ बूंद मिलाएं और इससे चिपचिपा पेस्ट तैयार कर लें। इसे रोज अपने मुहांसों पर इस्तेमाल करें और करीब इसे 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
4.गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को हफ्ते में दो से तीन बार अपने चेहरे पर उपयोग करें। 
जब यह सूख जाए तो इसे धो पानी धो लें। ये मुंहासे के साथ निशान साफ करने में भी आपकी मदद करेगा।

Desk Team