दुनिया में अतरंगी लोगों की तो कमी नहीं है और अब तक पृथ्वी पर एक से बढ़कर एक घटनाएं सुनने को मिलती रहती है। सोशल मीडिया के जरिए दुनिया में होने वाली हर अजीब-गरीब चीज के बारे में आसानी से लोगों को पता चल जाता है। कुछ चीजे तो इतना ज्यादा चौंकाने वाली होती है कि उन पर यकीन करना भी मुश्किल होता है।
एक ऐसी ही अतरंगी घटना सामने आई है, जिसमें एक शख्स के कान का नजारा देखकर एक बार के लिए डॉक्टर के भी होश उड़ गए। उस शख्स के कान में क्या था अगर आपको पता चला तो सुनकर ही आपका डर से बुरा हाल हो जाएगा। वो शख्स खुद इस बात से अंजान था कि उसके कान में मक्खी ने अपना पूरा खानदान बसा लिया। ये घटना ब्राज़ील की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राज़ील के रहने वाले वैल्देमिर डेनकेटी नाम के एक शख्स के साथ एक ये अजीबोगरीब हादसा हुआ। डेनकेटी को अपने कान में काफी समय से तकलीफ महसूस तो हो रही थी लेकिन वो इसके पीछे की वजह नहीं समझ पा रहे थे। ऐसे में एक दिन जब वो डॉक्टर के पास पहुंचे तो उनके कान के अंदर देखकर डॉक्टर तक सन्न रह गए।

दरअसल, वैल्देमिर के कान में 4 जून को बेतहाशा दर्द हो रहा था और वे लोकल एमरजेंसी में दिखाने के लिए गए। यहां से उन्हें म्युनिसिपल हॉस्पिटल ऑफ कुइयाबा रेफर किया गया। हालांकि यहां उन्हें एडमिड नहीं किया, बाद में एक प्राइवेट स्पेशलिस्ट ने बताया कि उनके कान में ब्लूबॉटल फ्लाइज़ का पूरा खानदान मौजूद है, इसलिए उन्हें दर्द हो रहा है।

इसके बाद डॉक्टर ने बताया कि उनके कान से लगातार नीली मक्खी के लार्वा हैच हो रहे है और इसे निकालने के लिए एक खास सर्जरी की ज़रूरत होगी। आखिकार डेनकेटी का ऑपरेशन किया गया और उनके कान से मक्खी के अनगिनत लार्वा बाहर निकाले गए। बताते चले कि इससे पहले पुर्तगाल से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जिसमें एक शख्स के कान में मांस खाने वाले कीड़े घुसे हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



