इलायची का इस्तेमाल चाय में किया जाता है। साथ ही ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है
लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो ये सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है
पर क्या आप जानते हैं कि इलायची कितने प्रकार की होती है?
इलायची दो प्रकार की होती है, हरी या छोटी इलायची और बड़ी इलायची
हरी इलायची को असली इलायची भी कहा जाता है
इसका इस्तेमाल मिठाइयों की खुशबू बढ़ाने या चाय में किया जाता है
वहीं, बड़ी इलायची को काली, भूरी, लंबी या नेपाली इलायची भी कहा जाता है
ये सबुलैटम प्रजाति से आती है और पूर्वी हिमालय की मूल निवासी है
इसका इस्तेमाल व्ंयजनों को टेस्टी बनाने के लिए किया जाता है


Download Android App
Download iOS App












