कई बार हमारे सामने अक्सर ऐसी चीजें आ जाती हैं, जिसे देखने के बाद भी उसे समझ पाना मुश्किल सा लगता है। अक्सर ‘आंखों को धोखा’ देने वाली कई तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आती रहती हैं, जिसे देखकर समझने में कई बार सिर चकरा जाता है। क्योंकि इन तस्वीरों में छिपी होती पहेली। और यह हमारे सामने होने के बावजूद हम इसे पढ़ नही पाते। और ऐसी ही है यह ऑप्टिकल एल्यूज़न जो कई पहेलियों से बिल्कुल अलग है।
आंखें गड़ाकर देखने पर भी शब्द दिखाई नहीं देंगे
ये ऑप्टिकल इल्यूज़न इतना ज़बरदस्त है कि आप आंखें गड़ाकर भी देखेंगे तो आसानी से आपको वो शब्द दिखाई नहीं देगा। यही वजह है कि ज्यादातर लोग इस खेल में अपनी हार मान चुके हैं। आप भी ज़रूर ट्राई करिए। आपको तस्वीर पर ज़रा गौर फरमाना है और आपको दोनों शब्द आसानी से दिख जाएंगे।
अंग्रेज़ी का शब्द धुंध पाना काफी मुश्किल
ये ऑप्टिकल एल्यूज़न Bright Side की ओर से शेयर की गई है, जिसे सॉल्व करने में लोगों को खासी मेहनत करनी पड़ रही है। सफेद और काले रंग की धारियों से मिलकर एक पैटर्न तैयार किया गया है। इनके बीच में ही वो शब्द कैपिटल लेटर्स में लिखा हुआ है, जिसे आपको ढूंढना है। अगर आप 10 सेकेंड के अंदर ये चैलेंज पूरा कर लेते हैं कि यकीन मानिए आपकी फोकस करने की क्षमता ज़बरदस्त है। अगर आप ऐसा नहीं भी कर पाते हैं, तो ज़रा ग्रेस पीरियड ले सकते हैं।

आप तस्वीर में छिपा शब्द नहीं ढूंढ पाए ?
जिन लोगों की नज़रें तेज़ हैं, उन्हें अब तक वो शब्द मिल चुका होगा लेकिन जिन्हें अब भी ये समझ में नहीं आ पा रहा है, वो ज़रा फोकस करें और आगे-पीछे होकर इस तस्वीर को देखें। अगर अब भी आप तस्वीर में छिपा शब्द नहीं ढूंढ पाए हैं, तो हिंट ये है कि ये S से शुरू होता है।



Download Android App
Download iOS App



