Humanity Viral Video : बेजुबान कुत्ते की वफादारी के किस्से तो आपने ढेरों सुने होंगे, लेकिन फिल्हाल लोगों द्वारा कुत्ते को बचाए जाने का वीडियो (Humanity Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है। यूं तो आजकल कई लोग इंसानियत भी भूल चुके है, लेकिन कुछ लोग अभी भी ऐसे है जो मुसीबत की घड़ी हमेशा साथ देने के लिए खड़े रहते है। ऐसे ही कुछ लोग बेजुबान को मुसीबत में देख नहीं पाए और उन्होंने मदद का हाथ बढ़ाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
सफल हुआ रेस्क्यू मिशन
View this post on Instagram
इस वीडियो (Humanity Viral Video) में आप खुद देख सकते हैं कि कैसे कुत्ता उफनती नदी में फंसा हुआ है। उसी दौरान एक ग्रुप मिलकर उसे बचाने के लिए भरसक प्रयास करता हुआ नज़र आ रहा है। पहले एक व्यक्ति नीचे जा पहुंचता हैं, उसके बाद एक-एक करके टीम के सदस्य नीचे जाने लगते है। वो लोग ह्यूमन चेन बनाते हुए रेस्क्यू मिशन की योजना शुरू कर देते है। धीरे-धीरे मिलकर डॉगी को बचा लिया जाता है। बता दें कि इस वीडियो को कई लोग देख चुके है।
वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बौछार
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ pubity नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो पर अबतक 7 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक्स आए है। इसके साथ ही वीडियो (Humanity Viral Video) पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- इस टीम ने एक अद्भुत कुत्ते का बचाव किया।


Download Android App
Download iOS App



