शोध में हुआ खुलासा आपके पिता बनने के सपने को चकना चूर कर सकता है ज्यादा बियर का सेवन करना

Summary :

किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करना शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है। ऐसे में अधिक मात्रा बीयर या शराब का सेवन करना भी सेहत के लिहाजे से सबसे ज्यादा खराब बताया जाता है।

किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करना शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है। ऐसे में अधिक मात्रा बियर या शराब का सेवन करना भी सेहत के लिहाजे से सबसे ज्यादा खराब बताया जाता है। हालिया एक शोध में ये दावा किया गया है कि बहुत ज्यादा मात्रा में बियर पीने से पुरुषों के सेक्स हार्मोन पर असर पड़ता है। इतना ही नहीं इस शोध के मुताबिक बियर का अधिक सेवन पुरुषों के पिता बनने की क्षमता को 50 प्रतिशत तक कम कर देता है।
आज के समय में यंग जनरेशन सबसे ज्यादा बीयर पीने का शौक रखती हैं,लेकिन अभी जानें-अनजाने में की गई गलतियां आपके ऊपर बाद में भारी पड़ सकती हैं। यदि आप भी इन्हीं में से एक हैं और बहुत ज्यादा बियर का सेवन करते हैं तो आज से ही सतर्क हो जाएं और इसका कम से कम सेवन करने की कोशिश करें। 
हार्मोन में बदलाव
शोधकर्ताओं की माने तो बियर का अधिक मात्रा में सेवन करने से एक रसायन का उत्पादन होता है जो टेस्टोस्टेरोन को महिला सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन में बदल देता है। यदि आप भी ज्यादा बियर पीने वालों में से हैं तो तुरंत इसका सेवन करना कम कर दें।
पेट का आकार बड़ा होना 
इस शोध में यह भी बताया गया है ज्यादा बियर पीने से पुरुषों के पेट का आकार बड़ा होता जा रहा है, जिस वजह से पुरुषों की प्रजनन क्षमता में कमी आ रही है। एक अन्य शोध में ये दावा किया जा चुका है कि पेट की चर्बी बढ़ने से पुरुषों में पिता बनने की क्षमता 10 प्रतिशत तक कम हो जाती है। जिनके पेट का आकार मटके जैसा है उन्हें भी पिता बनने में दिक्कतें हो सकती हैं।
इसके अलावा पुरुषों में मोटापे के कारण भी शुक्राणु बनाने की क्षमता प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं शोध में ये दावा भी किया ज्यादा मोटापे से प्रजनन की क्षमता में कमी आ रही है। वैसे पेट की चर्बी शरीर के अन्य हिस्सों की चर्बी की तुलना में ज्यादा हानिकारक होती है। शोधकर्ताओं ने बताया कि 40 इंच की कमर वाले पुरुषों में 32 इंच की कमर वाले पुरुषों की तुलना में पिता बनने की संभावना 33 फीसदी तक कम होती है।
इसके अलावा पुरुषों में मोटापे के कारण भी शुक्राणु बनाने की क्षमता प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं शोध में ये दावा भी किया ज्यादा मोटापे से प्रजनन की क्षमता में कमी आ रही है।

Desk Team