शानिवार का दिन खासतौर पर शनि देव का माना जाता है। इसलिए आज के खास दिन पर शनिदेव को कुछ खास वस्तुएं भेंट करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा अगर आपको शनिवार की सुबह कुछ खास चीजें दिख जाए तो ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बताए गए कुछ उपाय कर लें क्योकि ऐसा करने से आपको शनि दोष से राहत मिल सकेगी।

शानिवार के उपाए…
1.शनिवार के दिन यदि आपको काला कुत्ता दिख जाए तो समझ लीजिए आपका दिन शुभ होगा। क्योंकि काले कुत्ते को शनि देव का वाहन माना जाता है। इसलिए शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी हुई रोटी अवश्य खिलाएं। इससे शनि दोष का नकारात्मक प्रभाव कम होगा।

2.अगर शनिवार के दिन घर से कोई बाहर निकलते वक्त कोई सफाई कर्मचारी दिख जाए तो इसे एक अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसे में आपका पूरा दिन अच्छा जाएगा।

3.शनिवार के दिन यदि रास्ते में आपको कोई भिखारी दिख जाए तो उसकी सहायता जरूर करें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

4.शनिवार के दिन घर के बाहर जाते समय अगर कोई बुजुर्ग व्यक्ति मिल जाए तो उसकी सेवा करें। उसे खाना खिलाएं। ऐसा करने से आपको राहु और शनि दोष से निजात मिलेगा।

5.शनिवार के दिन यदि घर से बाहर जाते वक्त आपको काली गाय दिख जाए तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा होने पर मनुष्य के जीवन में खुशहाली आती है।

6.जिन लोगों को शनिवार के दिन सपने में कोई काले रंग का व्यक्ति दिखाई दे जो तेजवान दिखें। तो समझ लीजिए साक्षात आपको शनि देव ने दर्शन दिए है। ऐसे में शनिदेव के मंदिर जाकर प्रसाद जरूर चढ़ाएं।


Download Android App
Download iOS App



