अगर आप वाहन दुर्घटना से बचना चाहते हैं,तो आज ही करें ये चमत्कारी उपाय

Summary :

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों को हमेशा आकस्मिक घटना या अंजाना डर बना रहता है तो उन्हें नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और इस दौरान कपूर जलाकर बैठना चाहिए।आइए जानते हैं वाहन दुर्घटना से बचने के लिए कुछ ज्योतिष उपाय। कई बार जल्दबाजी में सड़क पर चलते वक्त या वाहन चलाते समय न चाहते हुए भी दुर्घटना हो जाती है। दुर्घटना को ज्योतिष शास्त्र से जोड़कर भी देखा गया है। जिसके अनुसार कुंडली में कुछ अशुभ ग्रहों के संयोग से दुर्घटना के योग बनते हैं। दुर्घटना से बचने के लिए सतर्कता तो जरूरी है ही…

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों को हमेशा आकस्मिक घटना या अंजाना डर बना रहता है तो उन्हें नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और इस दौरान कपूर जलाकर बैठना चाहिए।आइए जानते हैं वाहन दुर्घटना से बचने के लिए कुछ ज्योतिष उपाय।
कई बार जल्दबाजी में सड़क पर चलते वक्त या वाहन चलाते समय न चाहते हुए भी दुर्घटना हो जाती है। दुर्घटना को ज्योतिष शास्त्र से जोड़कर भी देखा गया है। जिसके अनुसार कुंडली में कुछ अशुभ ग्रहों के संयोग से दुर्घटना के योग बनते हैं। दुर्घटना से बचने के लिए सतर्कता तो जरूरी है ही साथ-साथ कुछ अशुभ ग्रहों के प्रभाव से भी बचने की सलाह ज्योतिषियों द्वारा दी जाती है।
वाहन दुर्घटना से बचाव के लिए सबसे पहले एक छोटा सा चौकोर लाल रुमाल लिया जाता है। इस लाल रुमाल के चारों किनारे पर लाल चंदन में गंगाजल मिलाकर स्वस्तिक बनाएं जाते हैं। साथ ही रुमाल के बीच में भी एक स्वस्तिक बनाया जाता है और उनमें कुछ छुहारे रख दिए जाते हैं। साथ ही साथ हनुमान जी का स्मरण भी किया जाता है। इसके बाद ॐ श्री रामाय, ॐ श्री हनुमते नमः का 108 बार जाप किया जाता है। 
साथ ही श्रीराम और हनुमान जी का ध्यान करते हुए दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके आप उन छुहारों को रुमाल में बांध लिया जाता है। फिर इस पोटली को अपने घर में या किसी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी के चरणों से लगाकर अपने वाहन में रख लिया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से हर प्रकार की वाहन दुर्घटना से बचाव होता है।

Desk Team