गुरुवार का दिन भगवान साई नाथ की अराधना के लिए खास माना जाता है। यदि आप साईनाथ की कृपा पाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन बताए गए आपको ये चमत्कारी उपाय कर लेने चाहिए। इन उपायों को कर लेने से साई भक्तों की हर मुराद पूरी हो जाएगी।

मन्यता यह भी है कि साई भक्त बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए शिरडी में जाकर भी अपनी अर्जी लगाते हैं,मगर इस उपाय को साई भक्त अपने घर या पास के किसी साई मंदिर जाकर भी कर सकते हैं। इस उपाय से प्रसन्न होकर साई बाबा आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द ही पूर्ण करेंगे।

कहा जाता है कि बाबा की कृपा सिर्फ श्रद्घा और विश्वास के बल पर ही प्राप्त होती है। गुरुवार के दिन किसी भी साई मंदिर जाकर किसी भी असहाय व्यक्ति को ऊँ साई राम बोलते हुए पीले फलों का दान करें। इसके साथ ही साई बाबा का पीले फूलों की ऐसी माला अर्पित करें जिसमें 51 या 108 फूल लगे हों। माला पहनाने के बाद आपको ऊँ शिरडी साईंनाथाय नमः। बताए गया इस मंत्र का करीब 108 बार जप करना है और एक फिर एक बार श्रीसाई चालीस का पाठ भी करना हैं। ये उपाय कर लेने से साई बाबा प्रसन्न होकर आपके ऊपर सदैव अपनी कृपा बरसाएंगे।

इसके अलावा भी वीरवार के दिन साई बाबा भी विशेषर कृपा पाने के लिए ऊँ बुद्धि भूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पितम। इस मंत्र का 108 बार जप तुलसी की माला से करें।

मंत्र का जप ऊन के सफेद आसन पर ही बैठकर करना है। जप के वक्त अपनी इच्छाओं पूर्ति के लिए स्मरण मन ही मन साईनाथ से करते रहे। कुछ ही दिनों में साई बाबा आपकी हर इच्छा पूर्ण करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



