भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राज्यसभा में बयान दिया। अपने बयान में उन्होंने बताया कि भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सलाह से बहुत पहले 17 जनवरी से आवश्यक तैयारी और कार्रवाई शुरू कर दी थी। उन्होंने बुधवार को कोरोना वायरस के 29 मामलों की पुष्टि की थी।
राज्यसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा, देश में कोरोना के 29 मामले सामने आए हैं। केरल के 3 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया, जो इटली से आया था। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर कोरोना वायरस के मामलों पर नजर बनाया हुआ है। PMO भी कोरोना को लेकर हर स्थिति पर नजर बनाया हुआ है।
निर्भया दोषियों के फांसी से बचने के सारे विकल्प खत्म, नए डेथ वारंट पर आज होगी सुनवाई
उन्होंने कहा कि 4 मार्च तक 6,11,176 यात्रियों की अलग-अलग जगह पर स्क्रीनिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मैं खुद रोजाना स्थिति की समीक्षा कर रहा हूं। साथ ही मंत्रियों का एक समूह भी स्थिति की निगरानी कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चीन के वुहान से भारतीयों को बचाया गया है।
वहां से आए लोगों के टेस्ट नकारात्मक पाए गए हैं। चीन, जापान, इटली जाने वाले लोगों का वीजा रद्द कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से जब तक जरूरी ना हो चीन और इटली ना जाने की गुजारिश की। राज्यों की मदद के लिए मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है। कोरोना वायरस के मामलों की जांच के लिए 19 और लैब बनाई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



