Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

वायरल शादी के वीडियो में मेहमान खाने के लिए खुद रोटी बनाते आए नज़र

Summary :

Shaadi ka Viral Video : इस समय शादियों का सीजन चल रहा है, जिसका मतलब है कि बहुत सारे लोग शादी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन शादियों (Shaadi ka Viral Video) के वीडियो वायरल हो रहे है। ऐसे में एक वीडियो है जिसे लोग दबा कर शेयर कर रहे है और जो कि सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में आग-बबूला हो रहे हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि ये अमीरों के नए चोचले है जबकि बहुत से लोग इसे देखकर हैरान भी है। यहां देखें…

Shaadi ka Viral Video

Shaadi ka Viral Video : इस समय शादियों का सीजन चल रहा है, जिसका मतलब है कि बहुत सारे लोग शादी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन शादियों (Shaadi ka Viral Video) के वीडियो वायरल हो रहे है। ऐसे में एक वीडियो है जिसे लोग दबा कर शेयर कर रहे है और जो कि सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में आग-बबूला हो रहे हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि ये अमीरों के नए चोचले है जबकि बहुत से लोग इसे देखकर हैरान भी है।

यहां देखें वायरल वीडियो

Courtesy : वीडियो को एक्स पर @WokePandemic नाम के अकाउंट ने शेयर किया

इस वीडियो में एक फैंसी और हाई क्लास फैमिली की शादी की वीडियो दिखाई दे रही है। आप वीडियो में देख सकते है कि मेहमान प्लेटें लेकर फूड स्टॉल पर खड़े हैं और अपनी-अपनी रोटी बना रहे हैं। आमतौर पर शादियों (Shaadi ka Viral Video) में मेहमानों के लिए खाना पहले से ही तैयार कर लिया जाता है। वीडियो देख रहे लोग परेशान हो गए और कमेंट करने लगे। एक शख्स ने कहा कि- जब घर और पार्टी दोनों में वही काम करना है तो पार्टी में जाना ही क्यों? एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि- अब आगे लोग सब्जियां भी काटेंगे। वहीं किसी और ने कहा कि- बस चला तो बर्तन भी धुलवाने लगेंगे।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

Shaadi ka Viral Video
Shaadi ka Viral Video

यह वीडियो X पर @WokePandemic नाम के व्यक्ति द्वारा पोस्ट किया गया था।वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि- बड़े लोगों की पार्टियों में नया ट्रेंड, अपनी रोटी खुद बनाओ। वीडियो के टाइटल में लिखा कि- भूल गया था कि शादी में आया हूं, यहां तो खाना बना बनाया मिलता है। वीडियो को अब तक 20.9K लोग देख चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner