दुनियाभर में खाने और फूड बिजनेस को लेकर कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स किए जा रहे हैं। अब तो भारत भी इस लिस्ट में आ गया है। वह कई तरह के तरीके खाने में कर रहा है। दुनिया भर के लोग कुछ अलग तरह से गलाकाट प्रतिस्पर्धा में करते हुए नजर आ रहे हैं।

बार और रेस्ट्रॉन्ट्स एक ही तरह से सब लोग खोल लें तो उनका इस क्षेत्र में सर्वाइव करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। खाने को लेकर लोगों ने कुछ ऐसा नया किया है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल भारत में कई लोगों ने फ्री में खाना खिलाना शुरु किया है।
पैसों की दिक्कत होती है ट्रैवल के दौरान
भारत जैसे बड़े देश में लाखों लोग हर रोज भूखे सोते हैं और ऐसे में यहां पर फ्री में खाना मिलना किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं कई सारे लोगों को ट्रैवल करना पसंद होता है और ऐसे में उनके पास पैसे खत्म हो जाएं तो वह इन जगहों पर जाकर अपनी भूख मिटा सकते हैं। आज हम आपको इन जगहों के बारे में बताएंगे।

1. जनकीय भक्षणशाला, पाथीरापल्ली, केरल
केरल में एक रेस्ट्रॉन्ट है जो खाना फ्री में खिलाता है। यह बहुत अच्छा सामाजिक काम कर रहे हैं तो वहीं इनका खाना भी बेहत लहसीज है। इस रेस्ट्रॉन्ट में लोगों को खाना मुफ्त में खिलाया जाता है। यहां पर एक डोनेशन बॉक्स है जिसमें आप अपनी मर्जी से दान कर सकते हैं। इस रेस्ट्रॉन्ट के डोनेशन बॉक्स में जितने पैसे इकट्ठे होते हैं उनसे जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। यहां पर 2.5 एकड़ की ऑर्गेनिक खेती भी की जाती है। इन खेतों में जो सब्जियों उगाई जाती हैं उन्हें रेस्ट्रॉन्ट के खाने में इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं इन खेतों में उगाई गई सब्जियां लोगों को बेची भी जाती है।

2. एक्सचेंज ओवर कॉफी, दिल्ली
दिल्ली का नॉर्थ कैंपस एरिया सबको पसंद है। यहां पर एक जगह है जहां पर किताबें देकर खाने को फूड मिलता है। इसे जगह को XCD कहा जाता है। यहां बैठनेकी जगह ज्यादा नहीं है लेकिन भीड़ हमेशा यहां पर होती है। इस जगह आप कुछ भी खा सकते हैं और बदले में आप यहां पर किसी भी तरह की नॉवेल डोनेट कर सकते हैं।

3. पप्पडावाडा, कोच्चि
कोच्चि में एक रेस्ट्रॉन्ट है जिसके मालिक ने रेस्ट्रॉन्ट के बाहर फ्रिज रखा हुआ है। दरअसल वह लोगों से बचा हुआ खाने को इस फ्रिज में रखने की अपील करती हैं। क्योंकि फिर वह यह खाना जरूरतमेंद लोगों को देते हैं। ट्री ऑफ गुडनेस इस फ्रिज का नाम रखा हुआ है।

4. अमृतसर स्वर्ण मंदिर
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हर रोज 1 लाख से भी ज्यादा लोगों को खाना खिलाया जाता है। यह एक धार्मिक स्थल है और यहां पर जो भी आता है उसे भरपेट खाना खिलाया जाता है। जो लोग भी यहां से खाना खाकर जाते हैं उनका भेट भरा हुआ होता है।



Download Android App
Download iOS App



