भारत का कीर्तिमान : पेट पर तोड़ डाला 528 किलो का पत्थर, बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Summary :

भारत के मार्शल आर्ट्स के धुरंधर विस्पी खराडी और फिटनेस आइकॉन व बॉलीवुड ऎक्टर साहिल खान ने ऐसा गजब का कारनामा कर दिया है जिससे सब कोई इनकी तारीफ कर रहा है|गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों ने नेल सैंडविच के बिस्तर पर सबसे भारी कंक्रीट ब्लॉक तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया. विस्पी ने नेल प्लेटफॉर्म पर लेटकर सीने पर 528 किलो का कंक्रीट ब्लॉक रखा था|

किसी भी क्षेत्र में एक ऐसा काम कर देना जिसको दुनिया में कोई भी व्यक्ति आसानी से नहीं कर पाए उसको वर्ल्ड रिकॉर्ड कहते हैं। वर्ल्ड रिकॉर्ड हर एक फील्ड में बनता है लेकिन आपको वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए कुछ अलग कारनामा करना पड़ता है लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई एक आदमी एक नहीं दो नहीं दो से ज्यादा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुका होगा। हां यह हकीकत है भारत के नाम पर हाल ही में एक ऐसा कीर्तिमान दर्ज हुआ है जिसको पूरी दुनिया अब दाद दे रही है।

भारत के मार्शल आर्ट्स के धुरंधर विस्पी खराडी और फिटनेस आइकॉन व बॉलीवुड ऎक्टर साहिल खान ने ऐसा गजब का कारनामा कर दिया है जिससे सब कोई इनकी तारीफ कर रहा है| पहले से ही 13 गिनीज रिकॉर्ड पर कब्जा कर चुके विस्पी और साहिल ने एक बार फिर से भारत को ग्लोबल मंच पर कामयाबी दिलाई है| गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों ने नेल सैंडविच के बिस्तर पर सबसे भारी कंक्रीट ब्लॉक तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया. विस्पी ने नेल प्लेटफॉर्म पर लेटकर सीने पर 528 किलो का कंक्रीट ब्लॉक रखा था| 
स्टंट में विस्पी को दो भार भरकम कंक्रीट ब्लॉकों के बीच कैद कर दिया था, इनमें कीलें भी लगी हुईं थीं| साहिल खान ने इस ब्लॉक को हथौड़े से तोड़ दिया. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने विस्पी की शारीरिक कठोरता को देखकर स्टंट की अनुमति दी| आपको बता दें कि इससे पहले 525 किलो का कंक्रीट ब्लॉक तोड़ने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी इन्‍हीं दोनों के नाम था|  तब सूरत में एक साथ दोनों ने तीन नए रिकॉर्ड बनाए थे| 
वीडियो में देखा जा सकता है कि विस्पी को मोटे-मोटे कीलों पर पहले लिटाया गया और फिर उनके सीने पर भी ढेर सारे कील लगी एक चीज को रख दिया गया| उसके बाद ऊपर ढेर सारे भारी भरकम पत्थर रख दिए गए, जिनका वजन 528 किलो बताया गया है| इसके बाद साहिल ने एक बड़े से हथौड़े से उन पत्थरों को तोड़ना शुरू किया|  वो जोर-जोर से पत्थरों पर मारते गए और वो पत्थर टूटते गए. इस तरह दोनों भारतीयों ने इस अद्भुत कारनामे को अंजाम दिया और अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करा लिया| 

Desk Team