Indian Railways ने शेयर किया रणपत वाटरफॉल से गुजरती ट्रेन का मनमोहक वीडियो, दिल छूने वाला Clip

Summary :

रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया, “उत्साही! कोंकण क्षेत्र में उक्षी, रत्नागिरी के पास रणपत जलप्रपात से गुजरती ट्रेन का मनमोहक दृश्य”।

भारतीय रेलवे अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने, रेलवे स्टेशन पर कुछ खाने और सभी जगह साथ में घूमने से है जो हमे एक अच्छी याद देता है। भारतीय रेलवे का सफर हमे ऐसे रूट से लेकर जाता है जिससे हम भारत की असली खूबसूरती को सहजहि से देख पाते है। ट्रेन में आप भी खिड़की के पास बैठकर बाहर के नजारे देखना पसंद करते हैं तो आप रेल मंत्रालय द्वारा शेयर की गई इस क्लिप को मिस नहीं कर सकते। 
रेल मंत्रालय का आधिकारिक ट्विटर अक्सर दिलचस्प पोस्ट साझा करता है। क्लिप साझा करते हुए रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया, “उत्साही! कोंकण क्षेत्र में उक्षी, रत्नागिरी के पास रणपत जलप्रपात से गुजरती ट्रेन का मनमोहक दृश्य”। दरअसल देश के कुछ ऐसे रेलवे रूट है जिस रेलवे रूट से सफर करना काफी ही मनमोहक होता है। आपको अपने देश का वो दूधसागर झरना याद होगा जिसने पास से गुजरने पर ऐसा लगता है जैसे ट्रेन दूध के नदी के निचे से गुजर रही हो। 

अपने देश में कई ऐसे जगह है जिसको देखने भर से आप का दिल वहां खो जाए। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये ट्वीट भी इसका कुछ उदाहरण है। यह पोस्ट सिर्फ एक दिन पहले शेयर की गई थी। शेयर किए जाने के बाद से इसे एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। इससे पहले भी इंडियन रेलवे आने सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट शेयर करता रहा है जिसने सभी का दिल लुटा है। 

एक यूजर लिखता है एक यूजर ने पोस्ट किया, “अच्छा वीडियो, खूबसूरत झरना”। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्रकृति हमेशा खूबसूरत होती है”। एक तीसरे व्यक्ति ने कहा, “कोंकण क्षेत्र में उक्षी, रत्नागिरी के पास रणपत जलप्रपात से गुजरने वाली ट्रेन का दृश्य वास्तव में मंत्रमुग्ध कर देने वाला है”। चौथे यूजर ने कहा, “कोंकण क्षेत्र के रेल मार्ग सुंदर हैं”।

Desk Team