IPS अफसर ने चलती कार से गिरते हुए बच्चे का खतरनाक वीडियो किया शेयर

Summary :

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने हर किसी का दिल दहला कर रख दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको पता चला जाएगा कि कार में चाइल्‍ड लॉक

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने हर किसी का दिल दहला कर रख दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको पता चला जाएगा कि कार में चाइल्‍ड लॉक बच्चे के साथ सफर करते समय कितना आवश्यक होता है। वायरल इस वीडियो में चलती कार में से बच्चा गिर गया। हालांकि बच्चे को कुछ हुआ नहीं उसकी जान बच गई। जैसे ही बच्चा कार में से गिरा तो उस समय बस सामने से आ रही थी लेकिन समय पर बस के ड्राइवर ने उसे रोक दिया।
 यूट्यूब पर यह वीडियो सबसे पहले 26 दिसंबर को पोस्ट किया गया था। यह घटना केरल की है और सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। आईपीएस अफसर पंकज जैन ने भी यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया और साथ में रोड सेफ्टी का भी मैसेज भी दिया।
यह वीडियो 31 सेकंड का है और इसमें दिखाई दे रहा है कि कार मोड़ पर मुड़ रही है। उसी दौरान बच्चा गाड़ी का दरवाजा अचानक से खोल देता है जिससे वह कार के बाहर गिर जाता है। जिस समय कार से बच्चा गिर रहा होता है उसी समय सामने से कार और पीछे से बस आ रही होती है। लेकिन सड़क पर बच्चे को गिरा देख वह रोक जाती है। अगर दोनों को पता नहीं चलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। 
ट्विटर पर पंकज जैन ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, चाइल्ड लॉक और चाइल्ड सीट बच्चों के साथ यात्रा करते समय बहुत महत्वपूर्ण है। जांचें कि सभी दरवाजे ठीक से बंद हैं, और चाइल्ड लॉक लगा है। बच्चे को हमेशा अच्छे से बिठाएं। हर बच्चा इस बच्चे की तरह भाग्यशाली नहीं होगा।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर 9 जनवरी को पोस्ट की गई थी। इस वीडियो को 6 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 500 बार इस वीडियो को रि-ट्वीट किया गया है और हजारों लाइक्स मिले हैं। 

Desk Team