बच्चों के खेलते-खेलते बोरवेल में गिरने की कई खबरें सामने आ चुकी हैं। अक्सर जब बोरवेल का कोई काम चल रहा होता है और ढक्कन खुला छोड़ दिया जाता है, तब ऐसी घटनाएं ज्यादा देखने को मिलती हैं। ऐसे मामलों में कई बार बच्चों की जान तक चली जाती है, तो कई बार रिस्क्यू टीम अपनी जान पर खेलकर बच्चों की जान बचा लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चीन से एक दो मासूम बच्चों का वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हाथ के हाथ पैर फूल जाएंगे। इस वीडियो में एक सात साल की लड़की चार साल के बच्चे को कुएं में फेंकती नजर आ रही है। ये पूरा नजारा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो काफी भयानक है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
ये वायरल वीडियो चीन के युन्नान का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ नजर रहा है कि एक लड़की छोटे लड़के को ले जाती है और उसे लगभग 5 मीटर गहरे कुएं में फेंक देती है। वीडियो की शुरुआत में लड़का और लड़की हाथ पकड़कर कुंए के साथ सड़क पर चलते हुए दिखाई देते हैं। थोड़ी देर बाद वो लड़की उस लड़के को गोद में उठाकर कुएं में गिराती है, जिसके बाद वो लड़का कुएं के किनारे को पकड़ कर लटकने लगता है।
Little Girl Throws 4-Year-Old Boy Into A Well In China 😳
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) July 26, 2023
फिर वो लड़की उस लड़के की उंगलियों को कुएं के किनारे छुड़ाती है जिसके बाद वो बच्चा नीचे चला जाता है। कुएं के अंदर से बच्चा हेल्प के लिए चिल्ला रहा होता है लेकिन वो लड़की थोड़ी देर तक कुएं के आसपास घूमकर वहां से चली जाती है। जानकारी की मुताबिक, सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब बच्चे की आवाज सुनी तो उन्होंने उसे कुएं से बाहर निकाला। इस हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
बताया जा रहा है कि ये दोनों बच्चें पड़ोसी है और अक्सर एक-दूसरे के साथ खेलते हैं। 4 साल के मासूम बच्चे को कुएं में फेंकने वाली लड़की ने बताया कि वो सिर्फ एक टीवी शो में देखी गई कहानी की नकल कर रही थी। ये वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है और अबतक इसे 13 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ये घटना इसी साल मार्च महीने की बताई जा रही है, जो एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है।