₹13,70,00,000 की घड़ी, समय में छुपी पूरी कहानी! Jacob एंड कंपनी ने अनंत अंबानी को समर्पित की ये खास Watch

Summary :

Jacob and Co Vantara Edition Price: दुनिया की सबसे मशहूर लग्जरी वॉच ब्रांड जैकब एंड कंपनी (Jacob & Co.) ने हाल ही में एक बेहद खास और अनोखी घड़ी पेश की है। इस घड़ी का नाम है ‘ओपेरा वनतारा ग्रीन कैमो’ (Opera Vantara Green Camo)। यह घड़ी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को समर्पित की गई है। यह घड़ी सिर्फ अपनी कीमत की वजह से नहीं, बल्कि अपनी अनोखी बनावट और भावनात्मक जुड़ाव के कारण पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। Jacob and Co Vantara Edition Price: अनंत अंबानी के ड्रीम…

Jacob and Co Vantara Edition Price: दुनिया की सबसे मशहूर लग्जरी वॉच ब्रांड जैकब एंड कंपनी (Jacob & Co.) ने हाल ही में एक बेहद खास और अनोखी घड़ी पेश की है। इस घड़ी का नाम है ‘ओपेरा वनतारा ग्रीन कैमो’ (Opera Vantara Green Camo)। यह घड़ी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को समर्पित की गई है। यह घड़ी सिर्फ अपनी कीमत की वजह से नहीं, बल्कि अपनी अनोखी बनावट और भावनात्मक जुड़ाव के कारण पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Jacob and Co Vantara Edition Price: अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वनतारा’ को मिला सम्मान

यह खास घड़ी अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वनतारा’ को समर्पित है। वनतारा गुजरात में स्थित एक विशाल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और संरक्षण केंद्र है। इसका उद्देश्य घायल, बीमार और विलुप्त हो रहे जानवरों को बचाना और उन्हें सुरक्षित जीवन देना है। जैकब एंड कंपनी ने इस घड़ी के जरिए वनतारा की सोच, प्रकृति प्रेम और वन्यजीव संरक्षण के संदेश को बेहद खूबसूरती से दर्शाया है।

Jacob and Co Vantara Edition Price (Image- Social Media)
Jacob and Co Vantara Edition Price (Image- Social Media)

Anant ambani Customized Vantara Watch: डायल में दिखती है अनंत अंबानी और जंगल की झलक

इस घड़ी का डायल इसकी सबसे खास पहचान है। डायल के बीचों-बीच अनंत अंबानी की एक हैंड-पेंटेड 3D मूर्ति लगाई गई है। इसमें उन्हें उनकी पसंदीदा नीली फ्लोरल शर्ट में दिखाया गया है, जो उनके व्यक्तित्व की पहचान बन चुकी है। अनंत अंबानी की मूर्ति के आसपास शेर और बंगाल टाइगर की छोटी-छोटी कलात्मक मूर्तियां बनाई गई हैं। ये सभी मिलकर जंगल और वनतारा के पूरे इकोसिस्टम को दर्शाते हैं।

Anant Ambani Vantara watch: 400 कीमती रत्नों से सजी शानदार घड़ी

जैकब एंड कंपनी अपने भव्य और रॉयल डिज़ाइन के लिए जानी जाती है और इस घड़ी में भी वही झलक साफ नजर आती है। घड़ी के केस और डायल पर हरे रंग का कैमोफ्लाज पैटर्न बनाया गया है, जो जंगल की थीम को मजबूती से दिखाता है। इस घड़ी को सजाने के लिए करीब 400 कीमती रत्नों का इस्तेमाल किया गया है, जिनका कुल वजन लगभग 21.98 कैरेट बताया जा रहा है। घड़ी का केस व्हाइट गोल्ड से तैयार किया गया है और इसमें मगरमच्छ की खाल का लग्जरी स्ट्रैप लगाया गया है।

Jacob and Co Vantara Edition Price (Image- Social Media)
Jacob and Co Vantara Edition Price (Image- Social Media)

कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

कंपनी ने इस घड़ी की आधिकारिक कीमत सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत लगभग 15 मिलियन डॉलर, यानी करीब 13.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस अनोखी घड़ी को 21 जनवरी 2026 को लॉन्च किया गया था। इससे पहले भी जैकब एंड कंपनी भारत और अंबानी परिवार से जुड़ी खास घड़ियां बना चुकी है। कंपनी ने ‘राम जन्मभूमि एडिशन’ घड़ी भी पेश की थी, जिसे कई बड़े सितारों ने पहना था।

Jacob and Co Vantara Edition Price (Image- Social Media)
Jacob and Co Vantara Edition Price (Image- Social Media)

कला, लग्जरी और भावना का अनोखा संगम

‘ओपेरा वनतारा ग्रीन कैमो’ सिर्फ एक घड़ी नहीं है, बल्कि यह कला, प्रकृति प्रेम और लग्जरी का अद्भुत मेल है। यह घड़ी दिखाती है कि जब तकनीक, भावना और उद्देश्य एक साथ आते हैं, तो कोई साधारण चीज भी इतिहास बन सकती है।

यह भी पढ़ें: आस्था या अंधविश्वास! शख्स ने गंगा में बहाया कई लीटर दूध, बर्तन लेकर मांगने आई लड़कियां तो घुमा लिया मुंह, Viral हुआ Video

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।