Jaguar Rescue Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में एक जैगुआर को बचाने के लिए सेना ने खुद की जान जोखिम में डाल दी। यह पूरी घटना ब्राजील की बताई जा रही है, जहां नदी में एक घायल जैगुआर अपनी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा होता है, तभी अचानक आर्मी के कुछ लोग आते हैं और उसे बचा लेते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये हादसा हुआ कैसे और इसके पीछे का पूरा कारण क्या है।
Brazil Jaguar Rescue: रेस्क्यू टीम ने बचाई जैगुआर की जान

इस वीडियो में नज़र आता है कि एक घायल जैगुआर ब्राजील के रियो नीग्रो नदी में बहा जा रहा था। वहां मौजूद लोगों ने रेस्क्यू टीम को सूचना दी, जिसके बाद उस टीम ने वहां पहुंचकर उसकी जान बचाई। यह घटना 1 अक्टूबर की है, लेकिन इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है। जब सेना उस जैगुआर की मदद करने के लिए पहुचें तो वो तैर कर खुद को बचाने के लिए संघर्ष करने लगा। जख्मी जैगुआर को देखकर मिलिट्री वाले एक फ्लोटिंग डिवाइस पानी में फेंकते है, ताकि वो उसके सहारे आसानी से ऊपर आ जाए और उसकी जान बच सके।
जब मिलिट्री के लोग उसे बचाने के लिए फ्लोटिंग डिवाइस को फेंकते हैं, तो जैगुआर उसके सहारे पानी से निकलने की कोशिश करता है और काफी परेशानी के बाद वो बच जाता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Injured Jaguar Viral Video: सोशल मीडिया पर देखें वीडियो
मिलिट्री वालों ने जब जैगुआर की अच्छे से जांच पड़ताल की तो उन्हें पता चला की उसे गोली लगी थी और उसके कई दांत भी टूटे हुए थे। गोली के कुछ टुकड़े उसके अंदर फंसे हुए थे। वहां के अधिकारियों का कहना है कि जब जैगुआर पूरी तरह से ठीक हो जाएगा, तभी उसे दुबारा जंगल में छोड़ा जाएगा। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई मिलिट्री वालों की तारीफ कर रहा है क्योंकि उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर उस जानवर की जान बचाई।
Rescuers in Brazil pulled an injured jaguar from the Rio Negro after finding it struggling to stay afloat with gunshot wounds. The big cat is now receiving care from wildlife specialists. pic.twitter.com/9jPodOQbRQ
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) October 9, 2025
हर वीडियो की तरह इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर @AMAZlNGNATURE नाम से पोस्ट किया गया है। अब तक इस वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूज़र मिलिट्री वालों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Also Read: Millionaire Business Woman: अनोखे बिजनेस से महिला बनी लखपति, इस धंधे से कमाए रातों-रात 26 लाख रुपए


Download Android App
Download iOS App




