Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

‘Just Looking Like A Wow’ डायलॉग के सेलेब्रिटीज़ भी हुए दीवाने, सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Summary :

कभी-कभी, कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो जाते हैं जिनके वायरल होने का आईडिया लगाना भी बहुत मुश्किल होता है। कच्चा बादाम, मनिके मांगे हिते से लेकर बहुत से ऐसे ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल हुए है जिनसे लोग रातों-रात फेमस हुए है। हाल ही में एक ऐसा ही डायलॉग अब सबकी जुबान पर राज़ कर रहा है। इंस्टाग्राम पर Reel देखते हुए सिर्फ एक ही डायलॉग या गाना सुनाई देता है। ‘सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ’। हर कोई, यहां तक ​​कि सेलिब्रिटी भी, यह कहते हुए वीडियो बनाना पसंद कर रहे हैं। दीपिका…

कभी-कभी, कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो जाते हैं जिनके वायरल होने का आईडिया लगाना भी बहुत मुश्किल होता है। कच्चा बादाम, मनिके मांगे हिते से लेकर बहुत से ऐसे ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल हुए है जिनसे लोग रातों-रात फेमस हुए है। हाल ही में एक ऐसा ही डायलॉग अब सबकी जुबान पर राज़ कर रहा है। इंस्टाग्राम पर Reel देखते हुए सिर्फ एक ही डायलॉग या गाना सुनाई देता है। ‘सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ’। हर कोई, यहां तक ​​कि सेलिब्रिटी भी, यह कहते हुए वीडियो बनाना पसंद कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और निक जोनस जैसी हस्तियां भी इस डायलॉग पर वीडियो बनाते नजर आए है। सोशल मीडिया पर लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इसकी शुरुआत किसने की और हर कोई इस डायलॉग को क्यों पसंद कर रहे है।

यहां से शुरू हुई कहानी

Courtesy: ये वीडियो @camophilic_ggp93 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर (@camophilic_ggp93) नाम के अकाउंट से एक वीडियो अपलोड करते हुए एक शख्स ने महिला को रोस्ट भी कर दिया है। यूज़र ने मजे लेते हुए डायलॉग में थोड़ी हेरफेर करते हुए कहा कि- और हर सुबह खाओ, चाय के साथ मस्का पाव। आपको जानकारी दें कि ये वायरल डायलॉग को जैसमीन कौर नाम की महिला ने बोला है।

जैस्मीन की एक बुटीक शॉप है जो दिल्ली के फ़तेह नगर में है जहां वह महिलाओं के लिए अनोखे और रंगीन कपड़े बेचती है। इंस्टाग्राम पर उनके पेज के 601k फॉलोअर्स है और वह हर आउटफिट को उसके रंग के आधार पर एक खास नाम देती हैं, जैसे कि लड्डू पीला कलर या चैरी महबूब कलर, राम ग्रीन कलर, माउस कलर और भी बहुत कुछ।

सेलेब्रिटीज़ हुए डायलॉग के दीवाने

Courtesy: ये वीडियो @deepikapadukone नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया

हर दिन, जैस्मीन और उनकी बेटी अपने बुटीक से कपड़े दिखाते हुए एक वीडियो बनाती थीं। जैस्मिन ने कपड़ो का प्रमोशन करते हुए कहा कि- सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाएक ए वाओ और लोगों को इस डायलॉग की तारीफ़ पर वाह कहने को मजबूर कर दिया। वीडियो असल में वायरल हो गया और प्रसिद्ध अभिनेताओं और खेल खिलाड़ियों सहित बहुत से लोगों को जैस्मिन का ये डायलॉग काफी पसंद आया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner