सनातन हिंदु धर्म में होली का पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। इस साल यानि साल 2023 में होलिका दहन 7 मार्च जबकि रंग वाली होली 8 मार्च, बुधवार को मनाई जाएगी। होली के दिन रंगों में सराबोर होने के साथ कुछ विशेष उपाय करने से आपके घर में धन की बरसात होगी और साथ ही आपको सुख समृद्धि भी मिलेगी। आइए जानते हैं क्या है ये महाउपाय-

1. होली के दिन घर के मुख्यद्वार पर लाल, हरे, गुलाबी और पीले रंग से रंगोली सजाएं। इससे परिवार में खुशियों का आगमन होगा।
2. अगर आप काफी समय से किसी तरह की आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो इस होलिका दहन के दिन नारियल को गोले में बुरा भरकर होलिका की अग्नि में डाल दें।होलिका दहन के दिन इस उपाय को करने से सारी आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
3. होलिका दहन के बाद लकड़ी की राख को घर लाएं और उसमें राई और नमक मिला दें।अब इस राख को किसी साफ-सुथरे बर्तन में डालकर घर के किसी पवित्र स्थान पर रख दें। इस उपाय को घर से सारी नाकरात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।

4. होलिका दहन के दौरान गेहूं की बाली सेंककर घर में रखने से धनधान्य में वृद्धि होती है।
5. होली के दिन आप सुबह बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर अपनी आपके मन में जो कामना है जो चीज आप चाहते हैं बोलते हुए शिवलिंग पर सच्चे मन से अर्पित करें। और किसी मंदिर में शंकर जी को पंचमेवा की खीर चढ़ाएं, मनोकामना पूरी होगी।

6. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली पर्व के दिन व्यक्ति को घर के मुख्य द्वार पर हल्का गुलाल डाल देना चाहिए। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार पर दो मुखी दीपक जलाना चाहिए।माना जाता है कि इस उपाय से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं और आय में वृद्धि के मार्ग खुलते हैं। साथ ही जलते दीए में अपने दुश्मन का नाम लेकर एक लौंग डाल दें जैसे जैसे लौंग जलेगी वैसे वैसे आपका दुश्मन आपसे दूर हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



